महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आसनसोल के ब्रह्माकुमारी आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में जुटे श्रद्धालु
1 min read
आसनसोल :महाशिवरात्रि के पवित्र अवसर पर पूरे देश के साथ-साथ आसनसोल में भी विभिन्न स्थानों पर देवाधिदेव महादेव की आराधना की गई इसी कड़ी में आसनसोल के मोहिशीला इलाके में ब्रह्माकुमारी आश्रम प्रभु दर्शन निवास में महाशिवरात्रि पर्व का आयोजन किया गया इस मौके पर यहां केक काटा गया और झंडा फहराया गया इस कार्यक्रम के दौरान सैकड़ो की तादाद में श्रद्धालु यहां पहुंचे और उन्होंने देवाधिदेव महादेव की आराधना की तथा यहां पर एक अलौकिक दृश्य देखा गया कार्यक्रम में रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी आसनसोल के प्रख्यात उद्योगपति और समाज सेवी सचिन राय जितेंद्र सिंह के अलावा बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारी आश्रम से जुड़े सदस्य उपस्थित थे इस मौके पर तापस बनर्जी ने कहा कि भगवान शिव की आराधना पूरे विश्व में की जाती है। पूरे विश्व में भगवान शिव के भक्त फैले हुए हैं जो देवादिदेव में आस्था रखते हैं इसलिए महाशिवरात्रि का पर्व इतने बड़े पैमाने पर किया जाता है वहीं सचिन राय ने कहा कि देवादिदेव महादेव की भक्ति किसी मनुष्य को वह शक्ति देती है जिससे वह असंभव से दिखने वाले कार्यों को भी पूरा कर सकते हैं इसलिए यह बहुत जरूरी हो जाता है कि हम महाशिवरात्रि के इस पवित्र त्यौहार को मनाएं और अपने अंदर एक ऐसी शक्ति का अनुभव करें जो हमें हर मुश्किल से लड़ने और उस पर विजय हासिल करने में सहायक होती है। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी आश्रम में आकर उन्हें एक आध्यात्मिक अनुभूति होती है और यहां शिवरात्रि के पावन अवसर पर जो कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें सम्मिलित होकर वह अपने आप को समृद्ध महसूस कर रहे हैं












