महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार कई श्रद्धालु घायल
आसनसोल :प्रयागराज महाकुंभ के लिए पूर्वी मेदिनीपुर से श्रद्धालुओं का एक दल सड़क मार्ग से जा रहा था लेकिन डुबुरडीही चेक पोस्ट पर उनकी बस हादसे का शिकार हो गई जिस वजह से बस में सवार 65 यात्रीयों में से 15 यात्री बुरी तरह घायल हो गए उन्हें इलाज के लिए पुलिस की मदद से अस्पताल ले जाना पड़ा अन्य यात्रियों को भी चोटे आई हैं इस बारे में बस चालक पर आरोप है कि वह शराब के नशे में था और जब से बस पूर्वी मेदिनीपुर से चली है तब से ही चालक ने लापरवाही से बस चलाया था जिस वजह से कई हादसे भी हुए। इस घटना में 15 यात्रियों को बहुत ज्यादा चोट लगी बस यात्रियों का आरोप है कि बस का चालक और खलासी दोनों नशे में थे और इस वजह से यह हादसा हुआ बस डुबुरडीही चेक पोस्ट पर खड़ी एक लोरी से पीछे से टकरा गई












