सीएमएस की तरफ से कोयला क्षेत्र में होने वाली हड़ताल पर हुई चर्चा:
1 min read
आज आसनसोल के चेलीडंगाल स्थित सी एम एस दफ्तर में हुई एक बैठक को लेकर एआईटीयूसी नेता आर सी सिंह ने कहा कि आज 28 और 29 मार्च की हड़ताल को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि खदानों के निजीकरण ठेका मजदूरों के लिए समान कार्य के समान वेतन सहित अन्य मांगो के समर्थन में हड़ताल की जाएगी। उन्होंने कहा कि भले ठेका श्रमिकों के जरिए काम लिया जाए लेकिन उनको भी यूनियन के मातहत रहना होगा। आर सी सिंह ने नए खदान बनाए जाने पर खदानों के आसपास रहने वालों को नौकरी देने की मांग की। वहीं उन्होंने कहा कि कल्ला में एक धोबी की मौत के बाद उनके बेटे को मेडिकल अनफीट घोषित कर नौकरी नहीं दी गई। उन्होने कहा कि इसके खिलाफ 25 फ़रवरी से कल्ला अस्पताल में आमरण अनशन किया जाएगा












