प्रयागराज में महाकुंभ में जाने के लिए आसनसोल से खुलने वाली विशेष ट्रेनों के यात्रियों के लिए किए गए हैं खास इंतजाम:
1 min readआसनसोल :प्रयागराज में महाकुंभ में सम्मिलित होने के लिए पूरे देश के श्रद्धालु आतुर हैं आसनसोल और आसपास के क्षेत्र से भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचना चाह रहे हैं ऐसे में आसनसोल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या अपेक्षा से अधिक हो रही है। कल शाम आसनसोल रेलवे स्टेशन पर काफी अफरा तफरी मच गई थी क्योंकि वहां पर अचानक हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए थे जो आसनसोल से मुंबई जाने वाली ट्रेन से प्रयागराज जाना चाह रहे थे 18 और 21 फरवरी को आसनसोल रेलवे स्टेशन से प्रयागराज जाने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाए जाएंगे रेलवे प्रशासन को उम्मीद है कि इन दो दिनों में इन स्पेशल ट्रेनों के जरिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज की तरफ यात्रा करेंगे ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आसनसोल रेलवे मंडल की तरफ से सभी प्रकार की तैयारी की जा रही है आज आसनसोल रेलवे मंडल के एडीआरएम प्रवीण कुमार गुप्ता ने संवाददाताओं को 18 और 21 फरवरी को प्रयागराज जाने वाली स्पेशल ट्रेनों से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दीं । उन्होंने कहा के आसनसोल से 18 फरवरी और 21 फरवरी को प्रयागराज जाने के लिए दो स्पेशल ट्रेन सुबह के समय आसनसोल से रवाना होगी इसके अलावा भी 20 22 और 23 फरवरी को भी प्रयागराज जाने के लिए साप्ताहिक ट्रेन हैं 26 फरवरी तक आसनसोल से पांच ट्रेनें हैं जिनसे श्रद्धालु प्रयागराज जा सकते हैं ऐसे में उन्होंने लोगों से आवेदन किया कि वह किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें और रेलवे प्रशासन द्वारा आसनसोल रेलवे स्टेशन परिसर में जो इंतजाम किए जाएंगे उसके तहत ही ट्रेनों पर चढ़ने की कोशिश करें उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन परिसर में स्पेशल ट्रेनों के यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा बैरिकेडिंग की जाएगी होल्डिंग एरिया में जिन यात्रियों को ठहराया जाएगा उनके लिए पानी का इंतजाम होगा और शेड भी बनाया जाएगा यह सभी अस्थाई इंतजाम होंगे उन्होंने कहा कि हेड क्वार्टर से संपर्क करके इन पांच ट्रेनों के अलावा और ज्यादा ट्रेनों के लिए अनुरोध किया जा रहा है प्रवीण कुमार गुप्ता ने बताया कि आसनसोल रेलवे मंडल की तरफ से यात्रियों को सकुशल यात्रा करवाने के लिए सभी प्रकार के प्रबंध किए जा रहे हैं और यात्रियों को ट्रेनों तक चरणबद्ध तरीके से पहुंचाया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की भगदड़ की आशंका न रहे वहीं रविवार शाम को आसनसोल से मुंबई जाने वाली ट्रेन पर चढ़ने के लिए जो अफरा तफरी हुई थी उसके संबंध में उन्होंने कहा कि आखिर के समय जब लोगों को लगा की ट्रेन अब प्लेटफार्म छोड़ देगी तब लोगों में अफरा तफरी मच गई उससे पहले यात्रियों को बेहद शांतिपूर्ण तरीके से ट्रेन तक पहुंचाया गया था 18 और 21 फरवरी के लिए भी आसनसोल रेलवे मंडल की तरफ से विशेष इंतजाम किए गए हैं आरपीएफ और कमर्शियल डिपार्टमेंट के अधिकारी मौजूद रहेंगे यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा उनके लिए शेड का इंतजाम होगा पानी की व्यवस्था होगी वहीं उन्होंने बताया कि जो स्पेशल ट्रेन आसनसोल से रवाना होगी वह आसनसोल रेलवे स्टेशन के दो नंबर प्लेटफार्म से खुलेगी ऐसे में किसी भी यात्री को ना तो ओवरब्रिज का इस्तेमाल करना होगा और ना ही एस्केलेटर का उन्होंने कहा कि आसनसोल रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार से यात्रियों को प्लेटफार्म पर प्रवेश करवाया जाएगा और दूसरी तरफ पार्सल एरिया से यात्रियों के निकासी की व्यवस्था होगी। प्रवीण कुमार गुप्ता ने बताया कि रेलवे स्टेशन परिसर में हेल्प बोर्ड लगा रहेगा और डिस्प्ले बोर्ड भी लगा रहेगा जिस पर ट्रेनों के समय के बारे में जानकारी दी जाती रहेगी ताकि किसी भी प्रकार की असमंजस की स्थिति पैदा ना हो वही रेलवे की तरफ से अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी और हर एक यात्री की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी उन्होंने इन स्पेशल ट्रेनों से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों से अनुरोध किया कि वह किसी भी प्रकार की जल्दबाजी ना करें। वही जब उनसे पूछा गया कि प्लेटफॉर्म टिकट बेचे जाएंगे या नहीं इस पर उन्होंने कहा कि अगर स्टेशन परिसर में आने वाले लोगों की संख्या बहुत ज्यादा हो गई तो प्लेटफार्म टिकट की बिक्री रोक दी जाएगी। प्रवीण कुमार गुप्ता ने बताया कि हावड़ा से जो ट्रेन आती हैं उनमें अगर पहले से ही यात्री भरे रहते हैं तो वह अंदर से ट्रेन का दरवाजा बंद कर देते हैं जिस वजह से आसनसोल रेलवे स्टेशन पर यात्री उन ट्रेनों पर चढ़ने के लिए प्रयास करते हैं ऐसे में स्थिति कभी-कभी अनियंत्रित हो जाती है। लेकिन जो ट्रेन आसनसोल से खुलेगी उसमें पर्याप्त जगह होगी और किसी भी ट्रेन में जगह रहने पर ही यात्रियों को चढ़ने की अनुमति दी जाएगी












