विधान उपाध्याय और अमरनाथ चटर्जी ने भरे नामांकन:
1 min read
विधान उपाध्याय और अमरनाथ चटर्जी ने आज निगमायुक्त के समक्ष क्रमशः मेयर और चेयरमैन पदों के लिए नामांकन भर दिया। उनके प्रस्तावको ने निगमायुक्त नितिन सिंघानिया को नामांकन सौंपा । यहां तृणमूल प्रदेश सचिव वी शिव दासन दासु, नवनिर्वाचित पार्षद अभिजीत घटक, वसीम उल हक, डॉ अमिताभ बसु, डॉक्टर देवाशीष सरकार, बबीता दास गोपा हालदार आदि उपस्थित थे । 25 फरवरी को रवीन्द्र भवन में आसनसोल नगर निगम के सभी 106 वार्डों के पार्षद और मेयर विधान उपाध्याय शपथ लेंगे। इस बाबत राज्य के नगर विकास विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है
दूसरी तरफ नगरनिगम मुख्यालय के आशुतोष सभागार में ही सभी नए पदाधिकारियों के लिए कक्ष बनाये जा रहे हैं। मेयर के कक्ष को भी सजाया-संवारा जा रहा है। निगम प्रशासन की कोशिश है की सभी बोर्ड पदाधिकारि को एक ही भवन में बैठें। इसी वजह से छह नये कक्षों का निर्माण किया जा रहा है।












