shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भाजपा आईटी सेल प्रभारी और बंगाल के पर्यवेक्षक अमित मालवीय ने प्रेस मीट कर केंद्र और बंगाल बजट की तुलना करते हुए बंगाल बजट की कि कड़ी आलोचना वी शिवदासन दासु ने दिया जवाब:

1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल के मुर्गा सोल इलाके में स्थित एक होटल में भाजपा की तरफ से बजट के उपरांत एक प्रेस मीट का आयोजन किया गया यहां पर भाजपा के आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय बालूरघाट के भाजपा विधायक डॉक्टर अशोक लाहिरी आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल भाजपा जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी कुल्टी के विधायक डॉ अजय पोद्दार कृष्णेंदु मुखर्जी पत्रकारों से रूबरू हुए इस मौके पर अमित मालवीय और डॉक्टर अशोक लहरी ने केंद्र सरकार के बजट और राज्य सरकार के बजट की तुलना की और कहा कि केंद्र सरकार के बजट में समाज के हर वर्ग के लिए कुछ ना कुछ है और इसमें 2047 तक जो विकसित भारत का सपना देखा गया है उस लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए एक रोड मैप तैयार किया गया है उन्होंने कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार के बजट में युवाओं बुजुर्गों महिलाओं के अलावा निवेश और रोजगार के अवसर पैदा करने के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा परियोजनाओं का ध्यान रखा गया है उससे इस बजट से लोगों को काफी उम्मीदें हैं उन्होंने कहा कि यह बजट मध्यम वर्ग के लिए भी एक ऐतिहासिक बजट है क्योंकि इस बजट के जरिए मध्यम वर्ग को एक बहुत बड़ा तोहफा दिया गया है 12 लाख तक के सालाना आय पर कोई इनकम टैक्स नहीं लगेगा मध्यम वर्ग की तरफ से लंबे समय से यह मांग की जा रही थी जिसे इस बजट में पूरा किया गया है उन्होंने कहा कि इस बजट के जरिए बाजार में मांग बढ़ेगी और मांग बढ़ने से उत्पादन बढ़ेगा और इससे आखिर में बाजार और ज्यादा ऊपर उठेगा उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने हमेशा रोजगार के अवसर पैदा करने और छोटे तथा मझौले उद्योगपतियों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किया है और इस बार का बजट उस दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा वही बंगाल के बजट के आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल के बजट में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे कि आने वाले समय में बंगाल के युवाओं और महिलाओं को कोई फायदा हो यहां पर ऐसा कुछ भी नहीं रखा गया है जिससे कि रोजगार के अवसर पैदा होंगे सिर्फ कुछ वादे किए गए हैं लेकिन हमने देखा है कि 2011 से लेकर अब तक ममता बनर्जी द्वारा बजट में जो भी वादा किया जाता है उसे पूरा नहीं किया जाता उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा आयुष्मान भारत परियोजना लागू की गई थी लेकिन एकमात्र बंगाल में ही इसे लागू नहीं करने दिया जा रहा है जिस वजह से यहां के लोगों को आयुष्मान भारत की सुविधा नहीं मिल रही है उन्होंने कहा कि सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ को चरितार्थ करने के लिए आयुष्मान भारत जैसे एक बेहद उत्कृष्ट जनकल्याणकारी परियोजना को लागू नहीं किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इससे यह साबित होता है कि ममता बनर्जी बंगाल के लोगों का हित नहीं चाहती वह सिर्फ अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को पूरा करना चाहती हैं इसलिए वह बार-बार केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी परियोजनाओं से बंगाल की जनता को वंचित कर रही हैं उन्होंने कहा कि ऐसा अब नहीं होगा यह बजट ममता बनर्जी सरकार का आखिरी बजट है ममता बनर्जी की सरकार 2026 में नहीं रहेगी और उसके बाद जब भाजपा की सरकार आएगी तो भाजपा द्वारा उन परियोजनाओं को लागू किया जाएगा जिससे बंगाल में सार्थक विकास होगा उन्होंने कहा कि एक समय बंगाल पूरे देश में औद्योगीकरण के मामले में प्रथम पंक्ति में हुआ करता था लेकिन आज वह हालत नहीं है और इसकी एकमात्र वजह ममता बनर्जी की सरकार है जिसने बंगाल को औद्योगिकरण शिक्षा स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में पीछे धकेल दिया है। अमित मालवीय के इस प्रेस कांफ्रेंस के बाद टीएमसी के राज्य संपादक वी शिवदासन दासु ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लाइव आते हुए भाजपा नेताओं द्वारा की गई टिप्पणियों का करारा जवाब दिया उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता बंगाल में सत्ता में आने का मुंगेरीलाल का हसीन ख्वाब देख रहे हैं जो कभी पूरा नहीं होगा उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद भी भाजपा द्वारा 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले इसी तरह से मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखे गए थे लेकिन इस राज्य की जनता ने उन सपनों को तोड़ दिया और उन्हें वास्तविकता की धरातल पर लाकर पटक दिया 2026 में भी वही होगा इसकी एक मात्र वजह यह है कि बंगाल की जनता ममता बनर्जी पर विश्वास करती है क्योंकि ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी का हर कार्यकर्ता 24 घंटे 365 दिन जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहता है उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का जो बजट है वह पूरी तरह से जन विरोधी है और बंगाल की बजट को जन विरोधी करार देने से पहले भाजपा नेताओं को भाजपा शासित प्रदेशों के बजट पर भी एक नजर डालनी चाहिए और उसके बाद बंगाल बजट की आलोचना करनी चाहिए उन्होंने साफ कहा कि बंगाल में भाजपा जो सत्ता में आने का सपना देख रही है वह कभी पूरा नहीं होगा क्योंकि बंगाल की जनता ममता बनर्जी के साथ है उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि आसनसोल दक्षिण की विधायक सहित जो भी भाजपा नेता इस तरह की बातें कर रहे हैं उन्हें दिमागी डॉक्टर को दिखाने की जरूरत है क्योंकि उनका दिमागी संतुलन खराब हो चुका है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page