कुल्टी में राशन डीलरों की हड़ताल समाप्त करने की मांग करते हुए भाजपा द्वारा कुल्टी एरिया के फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर को लिखा गया पत्र:
1 min read
कुल्टी :भाजपा कुल्टी विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने जनकल्याणकारी राशन प्रणाली व्यवस्था को सुचारू रूप से तत्काल सभी राशन डीलर को सुरक्षित वातावरण में सुनिश्चित किया जाने की मांग कुल्टी एरिया फ़ूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर को ईमेल आईडी, व्हाट्सएप से पत्र के माध्यम से दिया। उक्त लिखित पत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अवगत कराया कि विगत कुछ दिनों से जनकल्याणकारी राशन सामग्री वितरण व्यवस्था से जुड़े राशन डीलर अनिश्चित हड़ताल में होने की घोषणा कर रखें हैं। यह एक ऐसी व्यवस्था है जो समाज के हर वर्ग, जाति के लोगों को मिले भारत सरकार के साथ राज्य सरकार ने निषुल्क व्यवस्था बना रखा हैं। देश के गरीब निम्न वर्ग के लोग जनकल्याणकारी राशन प्रणाली व्यवस्था पर निर्भर रहते हैं। भारतीय जनता पार्टी हर जाति, धर्म, समुदाय के लोगों के हित में आवाज़ बुलंद हमेशा करता रहा हैं।
इस पत्र को ईमेल, व्हाट्सएप से भेजने वाले भाजपा कुल्टी विधानसभा के युवा नेता टिंकु वर्मा ने कहा इस्लाम धर्म को मानने वाले हमारे मुसलमान भाईयों का महत्वपूर्ण पर्व शब-ए-बारात के दो दिन पहले कुल्टी एरिया के राशन डीलर एसोसिएशन की ओर से बंद की घोषणा अल्पसंख्यक परिवारों को काफ़ी समस्या हुआ। राशन डीलर के साथ मारपीट की घटना के मद्देनज़र राशन डीलर का असुरक्षित होना, अभद्र टिप्पणी जैसे मुद्दों पर जनकल्याणकारी राशन वितरण प्रणाली बंद किया गया। राशन डीलर के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि की घटना को जिला, पुलिस प्रशासन कुछ ही समय में मिटा सकते थे, परंतु प्रशासन की अनदेखी के कारण राशन डीलर हड़ताल में चले गए। श्री वर्मा ने कहा भारतीय जनता पार्टी इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना मानता हैं।
जन राशन वितरण प्रणाली में साधारण गरीब जनता के हितों को सामने रखकर आप से पत्र के माध्यम अनुरोध करता हैं कि आप सभी राशन डीलर का सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। श्री वर्मा ने कहा राशन डीलर भारत सरकार, राज्य सरकार का एक अहम हिस्सा हैं। राशन डीलर को सुरक्षित वातावरण में जन वितरण प्रणाली को सुचारू रूप से चलाने का पूर्ण दायित्व जिला प्रशासन, आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट प्रशासन का हैं।












