आसनसोल में ट्रैफिक जाम खत्म करने के लिए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक विभाग में चलाया अभियान:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल शहर के अंदर ट्रैफिक जाम की समस्या एक बहुत बड़ी समस्या के रूप में उभर कर सामने आ रही है इस समस्या के निराकरण के लिए प्रशासन के हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक विभाग की तरफ से भी इस समस्या के स्थाई समाधान का प्रयास किया जा रहा है हाल ही में आसनसोल नगर निगम द्वारा पार्किंग को भी व्यवस्थित किया गया था लेकिन इसके बावजूद भी देखा जाता है कि कई लोग पार्किंग में अपने वाहन को ना रख कर सड़क के किनारे रख देते हैं जिससे ट्रैफिक जाम होता है.

आज आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी ट्रैफिक विश्वजीत साहा के नेतृत्व में ट्रैफिक विभाग की तरफ से हाटन रोड से राहा लेन तक एक अभियान चलाया गया इसके तहत अगर कोई दो पहिया वाहन पार्किंग से बाहर रोड के किनारे खड़ी पाई गई तो पुलिस अधिकारियों द्वारा उसे पर कांटा लगा दिया गया ऐसा लोगों को यह संदेश देने के लिए किया गया है कि वह अपनी गाड़ियों को पार्किंग में ही खड़ी करें रास्ते के किनारे कहीं पर भी खड़ी ना कर दें क्योंकि इससे जाम होता है। पुलिस के सूत्रों की माने तो यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा












