आड़रा हाई स्कूल की छात्रा निशा बाउरि ने अस्पताल बेड से दी जीवन की पहली बड़ी परीक्षा:
1 min read
मोहम्मद शाहजहान अंसारी की रिपोर्ट
बांकुड़ा :बांकुड़ा जिले के छतना ब्लॉक के आड़रा हाई स्कूल की छात्रा निशा बावरी ने आज अपने जीवन की पहली बड़ी परीक्षा माध्यमिक की परीक्षा दी लेकिन उनको यह परीक्षा हॉस्पिटल के बेड से देनी पड़ी शरीर में खून की कमी की वजह से पिछले शुक्रवार को उसे छतना सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बीमारी की वजह से इस बार माध्यमिक परीक्षा देने को लेकर घोर अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गई थी इसके बाद उसने फैसला लिया कि वह अस्पताल बेड से ही इस बार की माध्यमिक की परीक्षा देगी। इसके बाद परिवार की तरफ से डॉक्टर के साथ बातचीत की गई और हॉस्पिटल बेड से ही परीक्षा देने का इंतजाम किया गया। स्कूल प्रबंधन और निशा का परिवार हॉस्पिटल द्वारा इंतजाम किए जाने से खुश है












