shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन आईएनटीटीयूसी द्वारा पश्चिम बर्दवान जिला यूनिट की सभा का आयोजन:

1 min read

आसनसोल :तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन आईएनटीटीयूसी के पश्चिम बर्धमान जिला संगठन की आज रविंद्र भवन में एक सभा हुई यहां संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ऋतव्रत बनर्जी संगठन के जिला अध्यक्ष अभिजीत घटक श्रम मंत्री मलय घटक जिला टीएमसी अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती जमुरिया के विधायक हरे राम सिंह आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर वसीम उल हक पश्चिम बर्धमान ज़िला परिषद सभाधिपति विश्वनाथ बावड़ी के अलावा टीएमसी और टीएमसी के शाखा संगठनों के तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे यहां श्रमिक हितों को लेकर चर्चा हुई और आने वाले 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी के श्रमिक संगठन की भूमिका पर नेताओं द्वारा प्रकाश डाला गया इसके उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए ऋतव्रत बनर्जी ने कहा कि आईएनटीटीयूसी कोई ऐसी संगठन नहीं है जो सिर्फ चुनाव से पहले सक्रिय होती है यह संगठन पूरे साल श्रमिक हितों के लिए संघर्ष करती रहती है । उन्होंने कहा कि कोलकाता में बंगाल ग्लोबल बिजनेस सम्मिट में पूरे देश के शीर्ष स्थानीय उद्योगपति सम्मिलित हुए थे और उन्होंने जिस तरह से बंगाल में वाणिज्यिक संभावनाओं पर खुशी जाहिर की उससे साबित होता है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में 2011 से औद्योगीकरण को कितनी तवज्जो दी गई है।

उन्होंने कहा कि अमूल जैसे गुजरात की कंपनी भी बंगाल में देश के सबसे बड़ी दही बनाने वाली फैक्ट्री स्थापित करना चाहती है। वहीं दिल्ली चुनाव पर उन्होंने कहा कि लगता है कि दिल्ली में भाजपा सत्ता में आने वाली है हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि संसद में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर जो तथ्यात्मक वक्तव्य रखा था उस पर भी सभी को सोचने की आवश्यकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page