राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर एक कार ने अनियंत्रित होकर डिवाइडर में मारी टक्कर ,चार घायल:
1 min read
कुल्टी :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से लगातार यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है लेकिन सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं आज सुबह 7:30 के आसपास राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर कुल्टी थाना अंतर्गत सबनपुर बामना मोड़ पर एक हादसे में एक चार चक्का वाहन में सवार चार व्यक्ति घायल हो गए प्राप्त जानकारी के अनुसार यह वाहन आसनसोल से धनबाद की तरफ जा रही थी जब अनियंत्रित होकर वाहन ने डिवाइडर में टक्कर मार दी घटना में वाहन में सवार चार लोगों को मामूली चोटे आई घटना की जानकारी पाकर कुल्टी थाने की चौरंगी चौकी की पुलिस और कुल्टी ट्रेफिक गार्ड के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया। घटना में गाड़ी के सामने के हिस्से को नुकसान पहुंचा












