आसनसोल इन्टरनैशनल फिल्म फेस्टिवल का हुआ समापन, ममता शंकर को दिया गया लाईफ टाईम अचिवमेंट अवार्ड:
1 min read
आसनसोल :बंगाल कल्चरल एंड लिटरेरी फोरम द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आज समापन हुया। आपको बता दें कि इस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत चार फरवरी से रवीन्द्र भवन में हुई थी। समापन समारोह के दौरान आज बांग्ला फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री ममता शंकर मुख्य रूप से उपस्थित थी। उन्हें आज बंगाल कल्चरल एंड लिटरेरी फोरम की तरफ से लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। इस मौके पर यहां इस फिल्म फेस्टिवल के मुख्य आयोजक जितेंद्र तिवारी विधायक अग्निमित्रा पाल बप्पा चटर्जी चैताली तिवारी सहित संस्कृति जगत के तमाम बड़े नाम उपस्थित थे।

इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए जितेंद्र तिवारी ने कहा कि ममता शंकर 4 तारीख को ही आने वाली थी लेकिन 3 तारीख को दिल्ली जाना था इसलिए वह नहीं आ पाई लेकिन उन्होंने वादा किया था कि वह सात तारीख को समापन समारोह का हिस्सा जरूर बनेंगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा ममता शंकर को पद्मश्री पुरस्कार दिया गया है इससे यह साबित होता है कि बंगाल कल्चरल एंड लिटरेरी फोरम द्वारा उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए जो चुना गया था वह बिल्कुल सही था। उन्होंने कहा कि वह इस बात से अभिभूत हैं की ममता शंकर आज यहां पर आईं हैं और उन्होंने इस अवार्ड को स्वीकार किया है। वहीं अग्निमित्र पाल ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि कहा कि आसनसोल में पहले बहुत से सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ करते थे मेला लगा करता था जात्राओं का आयोजन किया जाता था लेकिन अब सब कुछ बंद होता जा रहा था उन्होंने जितेंद्र तिवारी और चैताली तिवारी को धन्यवाद दिया जिन्होंने आसनसोल में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया उन्होंने कहा कि सब कुछ कोलकाता केंद्रीत अगर हो जाए तो वह सही नहीं है












