shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Recent Posts

April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

प्रयागराज के महाकुंभ को लेकर शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने की बड़ी घोषणा:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने आज आसनसोल के कल्ला इलाके में स्थित अपने आवासीय जमीन पर एक संवाददाता सम्मेलन किया। इस मौके पर कृष्णा प्रसाद ने एक ऐसी घोषणा की जिसके कारण आसनसोल बहुत जल्द एक ऐतिहासिक घटना का साक्षी होने वाला है कृष्णा प्रसाद ने कहा कि इन दिनों पूरा विश्व प्रयागराज से अद्भुत दृश्यों का साक्षी बन रहा है। प्रतिदिन करोड़ों लोग प्रयागराज में महाकुंभ में पवित्र स्नान कर रहे हैं। इस विरल मुहूर्त में पश्चिम बर्धमान जिले के पुण्यार्थी भी प्रयागराज में पुण्य स्नान कर सकें इसका प्रबंध करने के लिए उन्होंने बताया कि पश्चिम बर्धमान जिले के 9 विधानसभा क्षेत्र में से हर एक क्षेत्र से दो-दो बसें खुलेंगी। उन्होंने कहा कि सभी पुण्यार्थियों को पश्चिम वर्धमान जिले से पूरी सुरक्षा के बीच प्रयागराज ले जाया जाएगा वहां पर स्नान करने का प्रबंध करवाया जाएगा इसके उपरांत उन सभी को सुरक्षित तरीके से वापस पश्चिम बर्दवान ले आया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह इस विषय पर देश के प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री केंद्रीय रेल मंत्री रेलवे बोर्ड के चेयरमैन तथा आसनसोल रेलवे डिवीजन के डीआरएम को पत्र लिखेंगे जिससे की आसनसोल से प्रयागराज तक विशेष ट्रेन की व्यवस्था की जाए उन्होंने कहा कि जिस दिन मंदिर परिसर से प्रयागराज जाने के लिए बस निकलेगी उस दिन मंदिर परिसर में यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि शिल्पांचल के 51 पुरोहित यज्ञ करवाएंगे उन्होंने कहा कि क्योंकि इतने बड़े कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए समय बहुत कम है इसलिए बड़ी सक्रियता के साथ तैयारी शुरू कर दी गई है। संवाददाता सम्मेलन के दौरान कृष्णा प्रसाद ने कहा कि जिन भक्तों को महा स्नान के लिए ले जाया जाएगा उनकी सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की जाएगी दो एंबुलेंस भी साथ में रहेंगे ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके उन्होंने कहा कि जो इस महा अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं उनको अपना आधार कार्ड और वोटर कार्ड का जेरोक्स देना होगा उनकी कुछ स्वास्थ्य परीक्षा की जाएगी कृष्णा प्रसाद ने कहा कि 21 वर्ष से लेकर 55 वर्ष तक के लोग ही इस यात्रा में सम्मिलित हो सकते हैं इससे पहले 20 21 और 22 फरवरी को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा उन्होंने कहा कि 22 फरवरी दोपहर को मां घागर बुड़ी मंदिर प्रांगण से यात्रा शुरू होगी। नौ विधानसभा क्षेत्र के हर एक क्षेत्र से दो बसें खुलेंगी उन्होंने उम्मीद जताई कि तकरीबन 1500 श्रद्धालु इस यात्रा में सम्मिलित हो सकते हैं वहीं उन्होंने कहा कि जो भी इस यात्रा में जाएंगे उन सब का इंश्योरेंस भी किया जाएगा सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जाएंगे ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी ना हो कृष्णा प्रसाद ने बताया कि 22 तारीख को यहां से रवाना होने के पश्चात महा स्नान करने के उपरांत 24 तारीख तक यहां पर वापसी हो जाएगी उन्होंने कहा कि यह तीन दिवसीय कार्यक्रम है और उससे पहले आसनसोल में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा जो 20 फरवरी से लेकर 22 फरवरी तक चलेगा यहां पर पुरोहितों द्वारा यज्ञ का आयोजन किया जाएगा उन्होंने कहा कि वह खुद राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस आयोजन में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित करने जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह एक धार्मिक कार्यक्रम है और इसमें सभी वर्गों और पार्टीयों के लोगों का स्वागत है। उन्होंने कहा कि इससे कार्यक्रम के लिए वह टीएमसी कांग्रेस बीजेपी मार्क्सवादी सहित सभी पार्टियों के लोगों नेताओं को आमंत्रित करेंगे जो भी इस अवसर का लाभ उठाना चाहे वह इसमें सम्मिलित हो सकता है यह एक धार्मिक अनुष्ठान है जिसमें सभी का स्वागत है। उन्होंने बताया कि जो भी श्रद्धालु महाकुंभ में जाना चाहते हैं वह या तो ऑनलाइन या कल्ला में आकर आवेदन कर सकते हैं।

इसके लिए उन्होंने दो नंबर भी जारी की है। यह नंबर है 99330 16505 तथा 99330 20574 यह दोनों व्हाट्सएप नंबर है और इस पर भी कोई भी महाकुंभ में जाने के लिए संपर्क कर सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page