आसनसोल नार्थ ट्रेफिक गार्ड की तरफ से मनाया गया देश का गणतंत्र दिवस:
1 min readआसनसोल :देश के 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर आज पूरे देश के साथ-साथ आसनसोल में भी धूमधाम से इस राष्ट्रीय त्योहार को मनाया गया आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आसनसोल उत्तर ट्रेफिक गार्ड की तरफ से भी आज नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड प्रभारी मोहम्मद अशरफुल इस्लाम के नेतृत्व में नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड कार्यालय में गणतंत्र दिवस मनाया गया यहां पर मोहम्मद अशरफुल इस्लाम के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर यहां आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड के तमाम अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे इसके अलावा इस क्षेत्र के तमाम छोटे बच्चे भी उपस्थित थे यहां पर मोहम्मद अशरफुल इस्लाम के नेतृत्व में उपस्थित लोगों के बीच ट्रैफिक जागरूकता को लेकर भी बातें बताई गई और देश के गणतंत्र दिवस की अहमियत को लोगों के सामने रखा गया












