दयानंद विद्यालय में मनाया गया गणतंत्र दिवस मंत्री मलय घटक ने किया ध्वजारोहण:
1 min read
आसनसोल :भारत के 76वें प्रजातंत्र दिवस के अवसर पर आज दयानंद विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया यहां पर मंत्रि मलय घटक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे उन्होंने यहां पर ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगीत गया गया। इस मौके पर दयानंद विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया और परेड मार्च भी किया इस दौरान अपना वक्तव्य रखते हुए मंत्री मलय घटक ने कहा कि आज का दिन हर एक भारतवासी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है आज ही के दिन हमने खुद को एक ऐसा संविधान दिया था जो सबको समान अधिकार प्रदान करता है समाज के वंचित वर्ग के लोगों के लिए भी संविधान ने प्रावधान रखा है और यहां पर विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित हैं उनको हमारे देश के संविधान के बारे में और ज्यादा जानने की आवश्यकता है क्योंकि वही आने वाले समय में हमारे देश की बागडोर संभालेंगे












