आसनसोल के एक व्यक्ति ने चार स्ट्रीट डॉग के 18 दूधमुहे बच्चों को बोरे मे भरकर फेंका, एफआईआर:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के साऊथ थाना अंतर्गत डांग मोहिशीला इलाके के रहने वाले प्रभु मंडल व उनके एक सांथी बरुन कुमार पर इलाके के ही रहने वाले एक पशु प्रेमी अविनाश कुमार ने इलाके के चार स्ट्रीट डॉग के करीब 18 दूधमुहे बच्चों को बोरे मे भरकर दूर कहीं फेंक देने का आरोप लगाया है, जिसकी एक लिखित शिकायत आसनसोल साऊथ थाने मे भी की है, अविनाश कुमार की अगर माने तो वह एक पशु प्रेमी हैं और उनको इलाके के स्ट्रीट डॉग से लगाव तो है ही साथ ही उनसे बहुत प्यार भी है, यही कारण है की वह उनके खाने पिने से लेकर उनकी स्वास्थ्य सम्बंधित तमाम चीजों पर पूरा ध्यान देते हैं, अविनाश के इस कार्य को देख इलाके के बच्चे भी पशु प्रेमी हो गए हैं और वह इलाके के तमाम कुत्तों का अविनाश की गैर मौजूदगी में ख्याल रखते हैं, किसी कुत्ते को अगर कुछ हो जाए तो बच्चे तुरंत अविनाश को खबर देते हैं, सोमवार को भी दोपहर एक से डेढ़ बजे के करीब इलाके के कुछ बच्चों ने अविनाश को खबर दी । बच्चों ने कहा इलाके के रहने वाले प्रभु मंडल नाम के एक व्यक्ति इलाके के चार स्ट्रीट डॉग के करीब 18 बच्चों को बोरे मे भरकर कहीं ले जा रहे हैं, बच्चों की बात सुन अविनाश के पैरों तले जमीन खिसक गई, अविनाश अपना सारा काम छोड़कर भागे -भागे अपने घर डांग मोहिशीला पहुँचे अपने घर के सामने स्ट्रीट डॉग के बच्चों को न देखकर अविनाश हैरान और परेशान हो गए, अविनाश ने कुत्तों के बच्चों को बहुत ढूंढा पर बच्चे कहीं नही मिले वह प्रभु मंडल के पास गए और उन्होने उनसे पूछा के उन्होने कुत्ते के बच्चों के साथ क्या किया। इसपर प्रभु मंडल भड़क ने अपने साथी बरुन कुमार को बुला लिया जिसके बाद प्रभु मंडल और बरुन कुमार ने अविनाश की कहासुनी हुई। उन्होंने कहा की इलाके के स्ट्रीट डॉग ने उनके घर का एक गमछा फाड़ दिया है। किसी और का कोई नुकसान न हो इसलिए उन्होने कुत्तों के बच्चों को दूर कहीं फेंक दिया है। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने अविनाश को यह धमकी भी दि की उनकी पहुँच बहुत ऊपर तक है। अविनाश ने यह भी आरोप लगाया की प्रभु और बरुन ने उनको किसी झूठे केस मे फंसा देने की धमकी भी दि है, जिससे वह काफी डरे हुए हैं। अविनाश अपने अन्य दो और पशु प्रेमियों लिपिका चक्रवर्ती व सौरीश गोराई के साथ आसनसोल साऊथ थाना आकर प्रभु मंडल और उनके साथी बरुन कुमार के खिलाफ लिखित शिकायत की है, अविनाश ने थाने मे पुलिस अधिकारीयों को यह भी कहा की इलाके मे घटी इस घटना को लेकर इलाके के दर्जनों मासूम और स्कूली बच्चे काफी दुखी हैं और वह बार -बार कुत्तों के बच्चों की खोज उनसे ले रहे हैं।












