shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

विधान उपाध्याय का मेयर बनाने को लेकर शुरू हुई भाजपा और तृणमूल कांग्रेस में जुबानी जंग:

1 min read

आसनसोल नगर निगम चुनाव में टीएमसी को भारी बहुमत से विजय मिली इसके बाद कल कोलकाता में आसनसोल के अगले मेयर के नाम की घोषणा भी हो गई ‌बाराबनी के विधायक विधान उपाध्याय को आसनसोल का मेयर बनाया गया है इसको लेकर आज आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने फेसबुक पोस्ट किया उन्होंने कहा कि यह बेहद अचरज की बात है कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस को ऐसा कोई सुयोग्य व्यक्ति नहीं मिला जो मेयर बन सके उनको पंचगछिया पंचायत क्षेत्र से एक व्यक्ति को लाकर आसनसोल का मेयर बनाना पड़ा उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हम सब ने देखा है कि किस तरह से 12 फरवरी को तृणमूल कांग्रेस ने बाहर से गुंडे लाकर चुनाव में गड़बड़ी की थी और चुनाव जीता था उसके बाद अब मेयर भी उन्होंने बाहर के व्यक्ति को बनाया उन्होंने इसे गणतंत्र की हत्या करार दिया हालांकि जब इस को लेकर हमने आसनसोल नगर निगम के 106 वार्डों के टीएमसी आह्वायक वी शिव दासन से बात की तो उन्होंने कहा कि अग्निमित्रा पाल को कुछ पता नहीं है विधान उपाध्याय भले बाराबनी से चुनाव लड़ते हो लेकिन पिछले 10 सालों से वह सृष्टि नगर में रहते आए हैं और सृष्टि नगर आसनसोल नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है उन्होंने बताया कि पहले विधान उपाध्याय एक फ्लैट पर रहते थे लेकिन अब उन्होंने अपना खुद का मकान सृष्टि नगर में ले लिया है तो वह बाहरी कैसे हुए शिव दासन ने कहा कि अग्निमित्रा पाल पहले अपनी पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करें संगठन को विकसित करें उसके बाद इस तरह की बयानबाजी करें उन्होंने कहा कि अग्निमित्र पाल खुद 2021 से पहले कोलकाता में रहा करती थीं 2021 में जब पार्टी ने उनको विधानसभा चुनाव के लिए आसनसोल दक्षिण से टिकट दिया तब वह आसनसोल में आईं उन्होंने कहां की अग्निमित्रा पाल की बातों को ज्यादा गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page