आरजी कांड में संजय राय को आजीवन कारावास की सजा:
1 min read
कोलकाता :आर जी कर कांड में मुख्य आरोपी संजय राय को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई और राज्य सरकार को आदेश दिया गया कि वह पीड़िता के परिवार को 17 लख रुपए मुआवजा दें सियालदह अदालत के जज अनिर्बान दास ने संजय राय को लेकर यह आदेश सुनाया आपको बता दें कि पिछले साल 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई थी जिसके बाद पूरे प्रदेश में उबाल आ गया था कोलकाता पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के अगले ही दिन संजय राय को गिरफ्तार किया गया था इसके बाद मामला सीबीआई को सौंपा गया लेकिन सीबीआई की जांच में भी अभी तक संजय राय को ही बलात्कार और हत्या के मामले में एकमात्र दोषी पाया गया है और आज सियालदह अदालत द्वारा उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई












