shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में कल्ला में हुआ मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के तत्वाधान में आज कल्ला इलाके में एक विशाल रक्तदान स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसके साथ ही यहां विभिन्न पद्धतियों का इस्तेमाल कर स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञ के साथ हुई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मंत्री मलय घटक ने भी आहुति दी।

वहीं इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी आसनसोल रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज तथा 248 बार रक्तदान कर विश्व रिकार्ड बनाने वाले ब्रिगेडियर डॉक्टर सुरेश कुमार सैनी भी मुख्य रूप से उपस्थित थे। इसके साथ ही यहां विभिन्न वार्ड के पार्षद और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे यहां पर रक्तदान शिविर के साथ-साथ स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया इसके साथ यहां यज्ञ सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ।

इस मौके पर कृष्ण प्रसाद ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह हमेशा से ही कुछ ना कुछ समाज के लिए करते रहना चाहते हैं इस कड़ी में आज इस रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है यहां पर स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया है इसके साथ यहां पर नर नारायण नारायण सेवा भी की गई। इसके साथ ही कृष्णा प्रसाद ने कहा कि आज यह बड़ी खुशी की बात है कि विश्व विख्यात रक्तदाता ब्रिगेडियर सुरेश कुमार सैनी भी यहां उपस्थित हैं वह अब तक अपने जीवन में अनगिनत बार रक्तदान कर चुके हैं जिस वजह से उनको कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुके हैं। उन्होंने बताया कि आज देवघर तथा सिलीगुड़ी से पुरोहित आए हैं जो यहां यज्ञ करवा रहे हैं। वहीं अपना वक्तव्य रखते हुए अमरनाथ चैटर्जी ने कहा कि कृष्णा प्रसाद ने हमेशा समाज के भलाई के लिए काम किया है।

चाहे वह छठ पूजा का आयोजन हो या करोना काल में लोगों को मदद पहुंचाना हो कृष्णा प्रसाद हमेशा समाज सेवा के क्षेत्र में पहली कतार में खड़े रहते हैं। वहीं आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह भरारा ने भी कृष्णा प्रसाद की सराहना की और कहा कि अपने लिए तो सभी पैसा कमाते हैं लेकिन कृष्णा प्रसाद एक ऐसे इंसान हैं जो अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा दान के कार्य में खर्च करते हैं ।

उनकी एक और खासियत यह है कि वह हर जाती धर्म से ऊपर उठकर सही मायनों में जरूरतमंद लोगो की मदद करते हैं। वहीं आसनसोल रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज ने भी कृष्णा प्रसाद को आशीर्वाद दिया और कहा कि सभी को इसी तरह से समाज सेवा मूलक कार्य करने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page