आसनसोल गर्ल्स कॉलेज के 75 वर्ष पूरे होने की खुशी में हुए कई कार्यक्रम:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल गर्ल्स कॉलेज के 75 वर्ष पूरे होने की खुशी में आज एक पदयात्रा निकाली गई यहां पर विभिन्न सांस्कृतिक अनुष्ठान भी हुए जिनके जरिए बंगाल की धरोहर को दर्शाया गया इस मौके पर यहां राज्य के कानून मंत्री और आसनसोल गर्ल्स कॉलेज के प्रेसिडेंट मलय घटक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे इनके अलावा आसनसोल गर्ल्स कॉलेज के तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्राएं उपस्थित थीं इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए आसनसोल गर्ल्स कॉलेज की अध्यापिका डॉ मोनिका साहा ने कहा कि आसनसोल गर्ल्स कॉलेज के 75 वर्ष पूरे होने की खुशी में आज यह पदयात्रा निकाली गई है जिसमें मंत्री मलय घटक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित है इसके अलावा और भी तमाम विशिष्ट लोग यहां पर उपस्थित हैं उन्होंने कहा कि 1950 में इस कॉलेज की स्थापना हुई थी 2025 में इस कॉलेज को 75 वर्ष पूरे हो गए इस खुशी में 2025 में पूरे साल विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा आज उन कार्यक्रमों की शुरुआत हुई












