shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

आसनसोल की विभिन्न समस्याओं की निराकरण की मांग करते हुए कांग्रेस ने सौंपा मेयर को ज्ञापन:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल साउथ ब्लॉक कांग्रेस की तरफ से आज आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय को एक ज्ञापन सौंपा गया इसके जरिए कांग्रेस की तरफ से विभिन्न मुद्दों की तरफ मेयर का ध्यान आकर्षित किया गया और उन पर कार्रवाई करने की मांग की गई इस मौके पर यहां कांग्रेस नेता प्रसनजीत पुईतुंडी शाह आलम कांग्रेस पार्षद एस एम मुस्तफा के अलावा अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित से कांग्रेस नेताओं ने बताया कि कुछ समय पहले भी कांग्रेस की तरफ से आसनसोल के विभिन्न इलाकों में अवैध निर्माण तालाबों को भरने पत्थर खदानों के अवैध कारोबार को लेकर मेयर को ज्ञापन दिया गया था मेयर विधान उपाध्याय ने तब भी आश्वासन दिया था कि इन पर कार्रवाई की जाएगी लेकिन देखा जा रहा है कि अभी तक उन पर नकेल नहीं कसी जा सकी है और अभी भी आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के कई इलाकों में अवैध गतिविधियां अवैध निर्माण धड़ले से जारी है इन सब अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए आज मेयर से फिर से अनुरोध किया गया। वही आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जिस तरह से गंदगी का अंबार लगा रहता है उसको लेकर भी कांग्रेस की तरफ से आपत्ति दर्ज कराई गई और क्लीन आसनसोल ग्रीन आसनसोल को सिर्फ एक कहने की बात न रखकर इस पर अमल करने के लिए मेयर विधान उपाध्याय से अनुरोध किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिस तरह से 44, 46, 47 नंबर वार्ड में गंदगी का अंबार लगा रहता है लेकिन इन वार्डो में साफ सफाई नहीं की जाती इस बारे में जब हमने मेयर विधान उपाध्याय से बात की तो उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस की तरफ से आसनसोल के विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सोपा गया इनमें अवैध निर्माण तालाब को भरने ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर बात की गई उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम कहीं पर भी अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं करेगा जहां से भी इसकी शिकायत आती है उस पर तुरंत कार्रवाई की जाती है और निर्माण कार्य को रुकवा दिया जाता है इसके अलावा तालाब भरने के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई की जा रही है ट्रैफिक की समस्या को लेकर मेयर ने कहा कि यह एक बहुत बड़ी समस्या है और 26 जनवरी के बाद प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे ताकि इन समस्याओं का समाधान निकाला जा सके उन्होंने कहा कि वोल्वो सहित बड़ी बसों को शहर के अंदर के बजाय बाईपास के रास्ते चलाने के बारे में सोचा जा रहा है और शहर के बाहर जो दो बड़े बस स्टैंड बनाए गए हैं वहां से इन बसों का परिचालन करवाया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page