shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

सेफ ड्राइव सेव लाइफ और यात्री साथी ऐप को लेकर आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड और उत्तर थाना की तरफ से केएसटीपी के एक निजी स्कूल में चलाया गया जागरुकता अभियान:

1 min read

आसनसोल :राज्य सरकार की तरफ से सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए तमाम तरह के प्रयास किये जा रहे हैं कुछ वर्ष पहले सेफ ड्राइव सेव लाइफ नाम से एक परियोजना शुरू की गई थी जिसके जरिए सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक कम करने में सफलता मिली थी अब राज्य सरकार की तरफ से यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए एक और सराहनीय पहल की गई है वह है यात्री साथी ऐप।

इस ऐप के जरिए कोई भी व्यक्ति अपने गंतव्य तक जाने के लिए वाहन की बुकिंग कर सकता है। लोगों तक सेफ ड्राइव सेव लाइफ और यात्री साथी ऐप को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए पूरे राज्य के साथ-साथ आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से भी प्रयास किये जा रहे हैं इसी कड़ी में आसनसोल उत्तर ट्रैफिक प्रभारी मोहम्मद अशरफुल इस्लाम के नेतृत्व में इंडिया इंटरनेशनल स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसके जरिए स्कूल के विद्यार्थियों को यातायात संबंधी नियमों के बारे में जानकारी दी गई और किस तरह से इन नियमों का पालन करते हुए सफर को सुरक्षित बनाया जा सकता है इस पर जोर दिया गया इसके साथ ही यात्री साथी ऐप को लेकर भी जागरूक किया गया इस मौके पर यहां आसनसोल उत्तर ट्रेफिक गार्ड प्रभारी मोहम्मद अशरफुल इस्लाम नॉर्थ थाना एसआई कल्याण मुखर्जी स्कूल प्रबंधन से जुड़े अधिकारी और बड़ी संख्या में इंडिया इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित थे.

पुलिस अधिकारियों ने इन बच्चों को यातायात से संबंधित नियमों की जानकारी दी और आधुनिक तकनीक की जानकारी रखने वाली नई पीढ़ी को यात्री साथी ऐप के बारे में भी बताया। पुलिस अधिकारियों ने इन बच्चों को बताया कि किस तरह से इस ऐप के इस्तेमाल से उनकी और उनके परिवार की यात्रा सुरक्षित हो सकती है क्योंकि इस ऐप में पंजीकृत सभी वाहनों पर पुलिस प्रशासन द्वारा निरंतर निगरानी रखी जाती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page