shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

कल्चरल एंड लिटरेरी फोरम आफ बेंगल द्वारा आसनसोल में 4 फरवरी से होगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन:

1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल के गोधूलि इलाके में स्थित आसनसोल के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी के आवासीय कार्यालय में कल्चरल एंड लिटरेरी फोरम ऑफ़ बंगाल की तरफ से एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया यहां पर कल्चरल एंड लिटरेरी फोरम ऑफ़ बंगाल के अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी के अलावा इस संस्था से जुड़े तमाम सदस्य पदाधिकारी के अलावा सामाजिक संस्था आपनजन के भी सदस्य उपस्थित थे। इस दौरान जितेंद्र तिवारी ने घोषणा की की कल्चरल एंड लिटरेरी फोरम द्वारा 4 फरवरी से 7 फरवरी तक आसनसोल सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया जाएगा इसके साथ ही यहां पर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भी आयोजन होगा जितेंद्र तिवारी ने कहा कि यह कार्यक्रम 4 फरवरी से 7 फरवरी तक आसनसोल के रविंद्र भवन में आयोजित किया जाएगा

उन्होंने बताया कि इस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भारत के अलावा नेपाल से भी फिल्में प्रदर्शित की जाएगी उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हालिया स्थिति को देखते हुए इस बार बांग्लादेश की फिल्मों को फिल्म फेस्टिवल में जगह नहीं दी गई है उन्होंने बताया कि इस फिल्म फेस्टिवल में कुल 11 फीचर फिल्में और पश्चिम बर्धमान जिले में जो डॉक्यूमेंट्री और शॉर्ट फिल्मों को लेकर काम करते हैं उनकी फिल्मों को प्रदर्शित किया जाएगा कुल 36 फिल्मों का प्रदर्शन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगा इसके साथ ही ऑडिटोरियम के बाहर मंच बनाकर रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे जहां पर इस क्षेत्र के कलाकारों को एक मंच प्रदान किया जाएगा ताकि वह अपनी कला को लोगों के सामने प्रदर्शित कर सके जितेंद्र तिवारी ने कहा के जो फिल्म फेस्टिवल होगा वह सभी अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा और यहां पर उच्च कोटि की फिल्मों का प्रदर्शन होगा यहां पर तपन सिन्हा से लेकर सभी उत्कृष्ट फिल्म निर्देशकों की फिल्मों का प्रदर्शन होगा उन्होंने कहा कि यहां पर किसी भी राजनीतिक आदर्श को हावी होने नहीं दिया जाएगा कोई किसी भी राजनीतिक आदर्श से जुड़ा हो सकता है लेकिन यह एक सांस्कृतिक मंच है जहां पर सभी को बुलाया जाएगा और यहां पर सभी का स्वागत है उन्होंने कहा कि क्योंकि रविंद्र भवन में सीमित जगह है इसलिए यहां पर पास के जरिए प्रवेश होगा और आने वाले दिनों में कल्चरल एंड लिटरेरी फोरम के सदस्यों द्वारा लोगों तक पास पहुंचाने का इंतजाम किया जाएगा। जितेंद्र तिवारी ने कहा कि आज के इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को बुलाने का मकसद आसनसोल की जनता को यह जानकारी प्रदान करना है कि 4 फरवरी से 7 फरवरी तक रविंद्र भवन में कल्चरल एंड लिटरेरी फोरम द्वारा आसनसोल सांस्कृतिक उत्सव तथा फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होगा और आज इसका पोस्टर भी लॉन्च किया जाएगा उन्होंने आशा जताई के क्योंकि यह एक सांस्कृतिक आयोजन है इसमें स्थानीय प्रशासन का भी उनको सहयोग मिलेगा। वहीं आगामी फिल्म फेस्टिवल के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए कल्चरल एंड लिटरेरी फोरम से जुड़े सदस्यों ने बताया कि प्रख्यात फिल्म निर्माता शीला दत्ता फिल्म फेस्टिवल की डायरेक्टर होगी दूसरी तरफ फिल्म फेस्टिवल कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी होंगे जो कल्चरल एंड लिटरेरी फोरम के भी अध्यक्ष हैं। प्रख्यात बांग्ला अभिनेत्री ममता शंकर को आसनसोल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के मंच से लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया जाएगा और ममता शंकर द्वारा ही इस फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन भी किया जाएगा। दूसरी तरफ प्रख्यात फिल्म निर्देशक तपन सिन्हा को सैंटनरी ट्रिब्यूट दिया जाएगा वही हाल ही में दिवंगत हुए अभिनेता मनोज मित्र को श्रद्धांजलि दी जाएगी। तपन सिन्हा के मशहूर फिल्म गल्प होलेओ सत्ति फिल्म फेस्टिवल की पहली फिल्म होगी इसी से फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत होगी फिल्म फेस्टिवल का समापन सत्यजीत राय की फिल्म हीरक राजार देशे से होगी। उन्होंने बताया कि सिर्फ फिल्म फेस्टिवल ही नहीं दूसरी फिल्म फेस्टिवल की तरह आसनसोल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी मास्टर क्लास का आयोजन किया जाएगा जहां पर फिल्म निर्माण से जुड़े विशेषज्ञ फिल्म निर्माण को लेकर नए फिल्म मेकर को जानकारी देंगे। इस पूरे फिल्म फेस्टिवल के साथ सत्यजीत रे फिल्म इंस्टीट्यूट भी जुड़ा हुआ है वहां से भी लोग आएंगे और फिल्म फेस्टिवल के चारों दिन आसनसोल में रहेंगे और यहां के फिल्म निर्माताओं का मार्गदर्शन करेंगे उन्होंने बताया कि डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होंगे और 2:00 बजे से रात 8:00 बजे तक फीचर फिल्में प्रदर्शित की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page