काली पहाड़ी इलाके में गंगा सागर मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए नगर निगम द्वारा खोला गया शिविर:
1 min read
आसनसोल :गंगासागर मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए आज काली पहाड़ी मोड इलाके में आसनसोल नगर निगम के तत्वावधान में एक शिविर का उद्घाटन किया गया नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय द्वारा इस शिविर का उद्घाटन किया गया इस मौके पर यहां डिप्टी मेयर वसीम उल हक एमएमआईसी गुरदास चटर्जी बोरो चेयरमैन डॉक्टर देवाशीष सरकार अन्य पार्षद और नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे विधान उपाध्याय ने कहा कि ममता बनर्जी के निर्देश पर गंगासागर मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बंगाल के विभिन्न इलाकों में इस तरह के शिविर लगाए जा रहे हैं आसनसोल नगर निगम की तरफ से बंगाल झारखंड सीमा पर डुबुरडीही चेक पोस्ट के पास भी इस तरह का एक शिविर लगाया गया है काली पहाड़ी मैं भी आज इस शिविर का उद्घाटन हुआ
यहां पर गंगासागर मेला जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बैठने आराम करने का इंतजाम है इसके अलावा यहां पर चाय पानी नाश्ता का भी प्रबंध किया गया है उन्होंने कहा कि एक और ऐसा ही शिविर नींघा मोड में खोला जाएगा। वही काली पहाड़ी इलाके में एसबीएसटीसी के बस स्टैंड को लेकर विधान उपाध्याय ने कहा कि एसबीएसटीसी का यह बस स्टैंड बनाया गया है लेकिन इस बस स्टैंड से बसों का परिचालन अभी शुरू नहीं हुआ है प्रशासन कोशिश कर रहा है कि यहां से और सेनरेले के पास जो एक और बस स्टैंड बनाया गया है वहां से बड़े बसों का परिचालन हो ताकि शहर के अंदर जाम से मुक्ति मिल सके














