राधा ट्रस्ट की तरफ से डामरा में जरूरतमंदों के लिए हुआ नरनारायण सेवा का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :किसी भूखे इंसान को भरपेट खाना खिलाने से बड़ा पुण्य शायद ही कोई और किसी चीज से मिलता होगा । इसी सोच को लक्ष्य बनाकर राधा ट्रस्ट नामक सामाजिक संगठन की तरफ से लगातार कुछ दिनों से नर नारायण सेवा की जा रही है। आज भी डामरा इलाके में करीब तीन सौ लोगों को भोजन कराया गया। राधा ट्रस्ट के कर्णधार आनंद सिंह ने बताया कि उनके संगठन की तरफ से लगातार इस तरह का प्रयास किया जा रहा है ताकि वह जरूरतमंदों को भोजन करा सकें।

इसी कड़ी में आज डामरा में तकरीबन 300 जरुरतमंदों को भोजन कराया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी हो और राधा ट्रस्ट की तरफ से इस तरह से नारायण सेवा करते रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके संगठन में असित माझी सहित अन्य युवाओं के सहयोग से वह इस कार्य को करने में सफल हो रहे हैं उन्होंने इसके लिए राधा ट्रस्ट से जुड़े सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया














