सबूज साथी परियोजना के तहत आज बाराबनी बॉयज एंड गर्ल्स स्कूल के विद्यार्थियों को दी गई साइकिलें:
1 min read
बाराबनी सबूज साथी राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है इसके तहत स्कूली विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान किया जाता है खासकर ग्रामीण इलाकों में विद्यार्थियों को साइकिल दिया जाता है जिससे कि स्कूल तक आने में विद्यार्थियों को किसी प्रकार की समस्या ना हो आज बाराबनी बॉयज एंड गर्ल्स स्कूल के तकरीबन 450 विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान किए गए बाकी स्कूलों के विद्यार्थियों को कल साइकल प्रदान की जाएगी।

इस बारे में बाराबनी पंचायत समिति सभापति असित सिंह ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा हर साल स्कूली विद्यार्थियों को स्कूल तक आने में सुविधा के लिए साइकिल प्रदान की जाती है इसी कड़ी में इस वर्ष के लिए भी साइकिल है प्रदान की जा रही है आज 450 विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान की गई कल भी दूसरे विद्यार्थियों को साइकिल दी जाएगी












