तेलंगाना में सिख बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या के खिलाफ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का पश्चिम वर्धमान जिला शासक को ज्ञापन:
1 min read
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बर्नपुर की तरफ से आज पश्चिम वर्धमान जिला शासक को एक ज्ञापन सौंपा गया। इसके जरिए इन्होंने पश्चिम वर्धमान जिला शासक से तेलंगाना में एक सिख बच्ची के साथ बलात्कार और उसकी हत्या करने वालों को फांसी की सजा देने की मांग की। इसके साथ ही जिस तरह से तेलंगाना की पुलिस ने पीड़ित परिवार के साथ सहयोग नहीं किया उसको लेकर भी अपना असंतोष व्यक्त किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सुरेन्द्र सिंह ने कहा की 14 साल की यह बच्ची घर से किराना का सामान लेने निकली थी लेकिन फिर वापस नहीं आई। सुरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया की चार लोगो ने बच्ची को अगवा किया और उसके साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर लाश को चार मंजिला इमारत से नीचे फेंक दिया। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्ची का पता नहि चला तो परिवार के लोग पुलिस स्टेशन गए थे लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उनकी शिकायत पर तवज्जो नहीं दिया। रात में उसी पुलिस स्टेशन से घर के लोगो के पास फ़ोन जाया है की एक बच्ची की लाश मिली है उनको शिनाख्त करने आना है। बच्ची के परिवार के लोग पुलिस स्टेशन जाते हैं और देखते हैं की लाश उनकी बच्ची की ही है। सुरेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार और केंद्र सरकार के आला अधिकारियों से ज़िला शासक के जरिए गुहार लगाई की वह तेलंगाना सरकार पर दबाव डालें की जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार किया जाए। सुरेंद्र सिंह ने दोषियों को फांसी दिए जाने की मांग की












