बाराबनी के पूछड़ा ग्राम पंचायत के बेलडांगा में स्वर्गीय मानिक उपाध्याय पप्पू उपाध्याय नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया:
1 min read
बाराबनी :पुचड़ा ग्राम पंचायत के अंतर्गत बेलडांगा फुटबॉल मैदान में 5 दिवसीय स्वर्गीय माणिक उपाध्याय और पप्पु उपाध्याय नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल में चितरंजन डाबर की टीम का मुकाबला तिराट के साथ हुआ जिसमें चितरंजन डाबर विजयी रहा।
इस मौके पर बाराबनी पंचायत समिति अध्यक्ष असित सिंह
बाराबनी थाना प्रभारी दिव्येंदु मुखर्जी, पश्चिम बर्दवान जिला परिषद सदस्य पूजा माड्डी
पुछरा ग्राम पंचायत प्रधान पायल बाद्दकर
प्रख्यात समाजसेवी करुणा दत्ता सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे। इस मौके पर असित सिंह ने कहा कि आज स्वर्गीय मानिक उपाध्याय और पप्पु उपाध्याय मेमोरियल नाकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता इस क्षेत्र के लोगों के दिलों में बसता है और आज फाइनल मुकाबले में भारी संख्या में लोग मौजूद थे। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन करते हैं और आज फाइनल मुकाबले भी बहुत शानदार ढंग से खेला गया












