कुनस्तोरिया कोलियरी बैंक मोहल्ले में एक रात में एक साथ कई घरों में चोरी की घटना से हड़कंप:
1 min read
जमुरिया :सोमवार रात जमुरिया थाना अंतर्गत केंदा फांड़ी इलाके के कुनस्तोरिया कोलियरी आवासों में खाली पड़े घरों को चोरों ने अपना निशाना बनाया आपको बता दें कि लगभग ढाई साल बाद इस इलाके में फिर से चोरी की घटनाओं से लोगों से हड़कंप मच गया है घटना के समय जिन घरों में चोरी हुई उन घरों में कोई नहीं था अपराधियों ने इसी बात का फायदा उठाते हुए सोमवार रात एक साथ कई घरों में चोरियां की प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलियरी कर्मचारी फिरोज हुसैन घर में ताला लगाकर बिहार में अपने पुश्तैनी गांव गए थे जब अपराधियों ने उनके घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया मंगलवार सुबह जब स्थानीय लोगों को इस बात की जानकारी मिली तो इलाके में सनसनी फैल गई अपराधियों ने सोमवार रात अन्य घरों में भी चोरी की घटना को अंजाम देने की कोशिश की बताया जाता है कि फिरोज हुसैन के घर से अलमारी में रखे सोने के आभूषण और बच्चों के गुल्लक में रखे पैसे पर अपराधियों ने हाथ साफ कर दिया वहीं राम लखन मंडल सूरज नोनिया और मोहम्मद कलाम के घर पर भी ताला तोड़कर चोरी की कोशिश की गई लेकिन ताला तोड़ने की आवाज होने पर जब स्थानीय लोगों ने शोर मचाया तो अपराधी मौके से फरार हो गए घटना की जानकारी पाकर केंदा फांड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की पुलिस ने आश्वस्त किया कि घटना की जांच की जाएगी और अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा












