shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

कोयला श्रमिक संगठन जनता मजदूर संघ ने प्रेस मीट कर कोयला श्रमिकों के लिए संघर्षरत रहने की कही बात:

1 min read

कुल्टी :कुल्टी के सोदपुर में आज श्रमिक संगठन जनता मजदूर संघ की तरफ से एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया यहां पर संगठन के ईसीएल हेड क्वार्टर के जोनल सेक्रेटरी मलखान पासवान संगठन के अध्यक्ष रवि लोचन बनर्जी सेक्रेटरी अशोक राय चौधरी धर्मेंद्र पासवान सुनील सिंह दिगंबर केवट लक्ष्मण रुईदास वंदना कुमारी पत्रकारों से रूबरू हुए इस मौके पर मलखान पासवान ने कहा कि उनके संगठन का गठन 1977 में सूर्यदेव सिंह और जेएन सिंह ने झरिया में किया था इस संगठन का एकमात्र उद्देश्य मजदूरों के हितों की रक्षा करना है उन्होंने कहा कि आज कोल इंडिया का कोई भी यूनिट हो वहां पर कोयला मजदूरों के साथ अन्याय किया जाता है उनका शोषण किया जाता है। इन्हीं सब चीजों के खिलाफ लड़ने के लिए जनता मजदूर संघ का गठन किया गया था। उन्होंने कहा कि आज खदानों में मजदूरों को उचित सुरक्षा नहीं मिलती जिस वजह से आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है जिसमें मजदूर की मौत तक हो जाती है लेकिन प्रबंधन के कानों पर जुं नहीं रेंगती ऐसे मुद्दों को लेकर जनता मजदूर संघ आगामी दिनों में संघर्ष करेगी और आज से सदस्यता अभियान की शुरुआत हो गई है उन्होंने कहा कि मजदूरों के साथ किसी भी प्रकार का अन्य जनता मजदूर संघ के पदाधिकारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। वही रवी लोचन बनर्जी ने कहा कि मजदूरों के लिए कोलियरी में कोई सुविधा नहीं है ना स्वास्थ्य की सुविधा में सुरक्षा और नहीं उनके मनोरंजन के लिए कोई इंतजाम किया जाता है उनसे सिर्फ कोयला निकलवाया जाता है उन्होंने कहा कि महिला कर्मियों के लिए बॉथरूम तक का प्रबंध नहीं है और एरिया और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम भी इतने कमजोर हैं कि बाहरी असामाजिक तत्वों का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि अगर इन सब मुद्दों पर अभी से नकेल नहीं कई गई तो जैसे निजी हाथों में कोयला खदान जब संचालित होता था तब जितनी भयानक स्थिति थी वैसी हो जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि जनता मजदूर संघ आगामी दिनों में कोयला उद्योग के मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page