सामाजिक संस्था संस्कार के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर हुआ हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :सामाजिक संस्था संस्कार के पांच साल पूरे होने के अवसर पर कल रवींद्र भवन में एक हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें देश के प्रख्यात कवि सुरेन्द्र शर्मा अरुण जेमिनी चिराग जैन गोविंद राठी मनीषा शुक्ला ने अपनी कविताओं से लोगों का दिल जीत लिया। इस कार्यक्रम को लेकर संस्था के सचिव अंकित खेतान ने कहा कि स्वर्गीय डॉक्टर जे के खंडेलवाल के द्वारा इस संस्था को शुरू किया गया था। पांच साल से लगातार रोजाना शहर के तीन जगहों पर सिर्फ पांच रुपए के बदले लोगों को भरपेट खाना खिलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि उनकी संस्था की तरफ से लोगों को खाना खिलने के अलावा और भी तमाम तरह के सामाजिक कार्य किए जाते हैं इनमें वस्त्र वितरण कंबल वितरण वाटर कूलर लगाना जैसे कार्य हैं । इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डिप्टी मेयर अभिजीत घटक एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी गुरदास चटर्जी भी उपस्थित थे सभी ने संस्कार द्वारा पिछले 5 वर्षों से जो सामाजिक काम किये जा रहे हैं उसकी तारीफ की और आज के हास्य कवि सम्मेलन के आयोजन की भी सराहना की।

संस्कार की तरफ से सभी कवियों को सम्मानित किया गया उन्हें उत्तरीय ओढ़ाकर और मोमेंटो देकर उनका स्वागत किया गया। कल के कार्यक्रम के दौरान संस्कार के अध्यक्ष अविनाश उपाध्याय वर्किंग प्रेसिडेंट सतीश कुमार सेठ चेयरमैन मुकेश कुमार तोडी सचिव अंकित खेतान कोषाध्यक्ष मयंक लाखसरिया सहित संस्था के सभी सदस्य उपस्थित थे












