shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

सीतारामपुर जंक्शन स्टेशन के मेन लाइन पर सीतारामपुर स्टेशन परिसर में 3 नम्बर प्लेटफार्म से 4 नम्बर प्लेटफार्म तक फुट ओवर ब्रिज को सफलतापूर्वक किया गया फिट:

1 min read

सीतारामपुर :रविवार सुबह आसनसोल रेल मंडल के सीतारामपुर जंक्शन स्टेशन के मेन लाइन पर सीतारामपुर स्टेशन परिसर में 3 नम्बर प्लेटफार्म से 4 नम्बर प्लेटफार्म तक पैदल चलती फुट ओवर ब्रिज को सफलतापूर्वक फिट कर दिया गया हैं। उक्त पैदल चलती फुट ओवर ब्रिज के लिये आज सुबह पांच बजे से लेकर लगभग 8 घण्टे के क़रीब मेगा ब्लॉक लिया गया था। इस पूरे मेगा ब्लॉक में इंजीनियरिंग विभाग की ओर से डीईएन,एईएन 2, एसएसई आईओडब्ल्यू सीतारामपुर , टीआरडी विभाग के सभी अधिकारी, ट्रैफिक विभाग से सीतारामपुर टीआई, सीवाईएम सीतारामपुर, सीतारामपुर मेडिकल इंस्पेक्टर के साथ उनके मेडिकल विभाग , बिजली विभाग, सिंगलनिंग विभाग, टेलीकॉम ,आरपीएफ इंस्पेक्टर के साथ उनकी टीम ,वाणिज्य विभाग समेत रेलवे के अन्य विभागों के भरपूर सहयोग के साथ सीतारामपुर जंक्शन स्टेशन पर पैदल चलती फुट ओवर ब्रिज कार्य पुरा किया गया।

वही इस मेगा ब्लॉक की ख़बर की जानकारी मिलने के बाद से ही सीतारामपुर अमृत भारत स्टेशन कमेटी के सदस्य सह समाज सेवी संतोष कुमार वर्मा ने कहा सीतारामपुर जंक्शन स्टेशन की प्रमुखता के कारण ही हमारे इस स्टेशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमृत भारत स्टेशन से सम्मानित किया हैं। श्री वर्मा ने कहा सफलतापूर्वक पैदल चलती फुट ओवर ब्रिज का 3 नम्बर प्लेटफार्म से 4 नम्बर प्लेटफार्म तक बिना समस्या के शांतिपूर्ण व्यवस्था में फ़िट किया गया। रेलवे प्रशासन ने अपना सबसे बड़े क्रेन को लाकर कम से कम समय में कार्य को सम्पन्न किया। टीआरडी विभाग के अधिकारी की उपस्थिति में रेल कर्मियों ने तत्काल ही ट्रेन चलने वाली बिजली के तार को फिट कर दिया। श्री वर्मा ने कहा मोदी सरकार के आने के बाद से भारतीय रेलवे का कायाकल्प पलट गया हैं। आज वंदे भारत देश की गरिमा को सुशोभित कर रहा हैं। आसनसोल रेल मंडल के अधिकारी, रेल कर्मी के कार्य करने की क्षमता को देख हम इन्हें भी वंदे भारत की स्पीड से तुलना कर सकते हैं। आज के मेगा ब्लॉक से सीतारामपुर जंक्शन स्टेशन से झाझा तक कई स्टेशनों पर आसनसोल रेल मंडल के कई अधिकारियों की उपस्थिति में कई कार्य संपन्न किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page