लायंस क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर की तरफ से हुआ निशुल्क स्वास्थ्य और नेत्र जांच शिविर का आयोजन:
1 min read
लायंस क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर की तरफ से और लायंस क्लब आफ पानागढ़ के सहयोग से बुधवार को उखड़ा के लाओदोहा अंतर्गत महेशपुर में निशुल्क स्वास्थ्य और नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर पंडवेश्वर के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती विशेष रूप से उपस्थित थे। यहां विशेषज्ञों ने दर्जनों लोगों की जांच की।












