हेरोइन की तस्करी के आरोप में दो व्यक्ति चढ़े पुलिस के हत्थे:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की जमुरिया थाने के पुलिस ने हेरोइन की तस्करी करने के आरोप में आसनसोल के हाटन रोड निवासी तौकीर और निघा निवासी चंदन को गिरफ्तार किया उनके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को आसनसोल जिला अदालत में पेश किया गया जहां कोर्ट ने दोनों आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार लोगों में से एक आरोपी 47 वर्षीय तौकीर खान है जो आसनसोल के हाटन रोड इलाके का रहने वाला है वहीं दूसरा जमुरिया विधानसभा क्षेत्र के निघा का रहने वाला है उसकी उम्र 42 वर्ष बताई जा रही है उसका नाम चंदन साव है। बताया जा रहा है कि निश्चित सूचना के आधार पर जमुरिया थाना और श्रीपुर चौकी की पुलिस ने संयुक्त रूप से एक अभियान चलाया जमुरिया थाना प्रभारी सोमेंद्र नाथ सिंह ठाकुर और श्रीपुर चौकी प्रभारी मेराज अंसारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने बाईपास पर छापेमारी की राष्ट्रीय राजमार्ग 19 के किनारे दुर्गापुर से आसनसोल की तरफ आ रही एक बाइक को उन्होंने चांदा मोड़ पर रोका। मोटरसाइकिल के सीट के नीचे 100 ग्राम हेरोइन छिपाकर तस्करी करने की कोशिश की जा रही थी उनके पास से दो मोबाइल और मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया पुलिस अब इन दोनों से पूछताछ कर रही है और इनके गिरोह के बारे में और जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का अनुमान है कि यह दोनों एक अंतर जिला हीरोइन तस्करी गिरोह के सदस्य हैं पुलिस अब इस गिरोह के सरगना की तलाश कर रही है। एक अनुमान के मुताबिक जब्त किए गए 100 ग्राम हेरोइन की कीमत कई लाख रुपये हो सकती है












