shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

कुल्टी में टीएमसी का अंतर्द्वंद्व एक बार फिर आया सतह पर:

1 min read

कुल्टी :आसनसोल नगर निगम के कुल्टी इलाके के 63 नंबर वार्ड पार्षद सलीम अख्तर लंबे समय से फरार हैं उन पर आरोप है कि उन्होंने काफी उधार लिया था जिसे वह लौटा नहीं पाए फाइनेंस कंपनी की तरफ से उनके घर की कुर्की भी की गई थी इसे लेकर आज टीएमसी के ही पूर्व पार्षद अख्तर हुसैन और पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विमान आचार्य ने संवाददाता सम्मेलन किया और आरोप लगाया कि 63 नंबर वार्ड के पार्षद यहां से लंबे समय से फरार है उनके साथ क्या हुआ वह क्यों यहां से फरार होने पर मजबूर है इन सब के बारे में पार्टी कोई खोज खबर नहीं ले रही है उन्होंने कहा कि पार्टी के जिला चेयरमैन कुल्टी के पूर्व विधायक तथा वर्तमान ब्लाक अध्यक्ष उज्ज्वल चटर्जी एक बार भी 63 नंबर वार्ड में झांकने तक नहीं आए हैं उन्होंने खोज खबर नहीं लिया है कि बिना पार्षद के उसे वार्ड में किस तरह से काम चल रहा है उन्होंने आरोप लगाया कि यहां पर संगठन नाम की कोई चीज नहीं है यही वजह है कि कुल्टी में टीएमसी 35000 वोटो से पीछे है और उज्जवल चटर्जी के अपने वार्ड में पार्टी 10000 वोटो से पीछे रही है उन्होंने कहा कि सलीम अख्तर क्यों फरार हुए उनके साथ क्या हुआ इसके जिम्मेदारी भले पार्टी नहीं ले सकती लेकिन आज जबकि वह अपने वार्ड में नहीं है लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में उज्जवल चटर्जी की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह यहां पर आए लोगों से बातचीत करें और यह सुनिश्चित करें कि यहां के लोगों को नागरिक सुविधा मिलने में कोई समस्या ना हो लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है इस वार्ड को अभिभावक हीन छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि यहां पर संगठन बिल्कुल कमजोर पड़ गया है और जिला नेतृत्व भी यहां पर संगठन के पुनर बहाली के लिए कोई प्रयास करता नजर नहीं आ रहा है इस पर जब हमने उज्जवल चटर्जी से बात की तो उन्होंने कहा कि इस तरह की गैर जरूरी बातों पर प्रतिक्रिया देने की आवश्यकता महसूस वह नहीं करते उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति जो रात के अंधेरे में उधारी के डर से बिना किसी को बताए भाग जाता है उसको लेकर पार्टी क्या कर सकती है उन्होंने कहा कि उस वार्ड को लेकर पार्टी नेतृत्व पूरी तरह से जागरूक है और वहां पर लोगों को किसी प्रकार की समस्या ना हो यह सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय है वहीं उन्होंने अपने वार्ड में टीएमसी के 10000 वोटो से पिछड़ने की बात पर कहा कि यह सरासर गलत है पिछले लोकसभा चुनाव में कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में सिर्फ उनके वार्ड में ही पार्टी को बढ़त मिली थी और पिछले विधानसभा चुनाव में भी यहां से उनके वार्ड में ही पार्टी को बढ़त प्राप्त हुई थी इसलिए जो यह कह रहे हैं वह सरासर गलत कह रहे हैं उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग आज इस तरह की बातें कर रहे हैं दरअसल वह पिछले चुनाव में हाथों में टीएमसी का झंडा लेकर भाजपा के लिए काम किया करते थे वहीं इस बारे में जब हमने आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर वसीम उल हक से बात की तो उन्होंने कहा कि जो लोग किसी पर उंगली उठाते हैं उनको यह याद रखना चाहिए कि हाथ की एक उंगली भले किसी दूसरे पर उठाई जाए लेकिन बाकी चार उंगलियां अपनी तरफ इशारा करती है इसीलिए अगर कोई किसी पर आरोप लगा रहा है तो पहले वह यह सोच ले कि उसने खुद क्या किया है रही बात 63 नंबर वार्ड में विकास कार्यों की तो उन्होंने कहा कि यह ममता बनर्जी के नेतृत्व में चल रही सरकार है यहां पर व्यक्ति से ज्यादा सिस्टम बड़ा होता है और वहां पर किसी भी नागरिक को विकास कार्यों को लेकर कोई शिकायत नहीं है क्योंकि वहां पर पार्षद के बिना भी विकास कार्य अपनी गति से किया जा रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page