shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

टीएमसी के राज्य संपादक वी शिवदासन दासु ने नए साल से पहले टीएमसी कार्यकर्ताओं को और सक्रिय होने की दी हिदायत:

1 min read

आसनसोल :टीएमसी के राज्य संपादक वी शिवदासन दासू ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर कल अपने मन की बात कही जिसमें उन्होंने सबसे पहले टीएमसी से जुड़े सभी लोगों को तथा आसनसोल वासियों को आने वाले नए साल की बधाई दी। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत कारणों से वह पिछले कुछ समय से लाइव नहीं आ रहे थे लेकिन आज नए साल के इतने नजदीक वह लाइव आकर टीएमसी के तृणमूल स्तर के नेताओं और दल के पदाधिकारियों को संदेश देना चाहते हैं। दासू ने कहा कि पिछले कुछ समय से भाजपा समेत अन्य विपक्षी पार्टी के नेताओं द्वारा टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी और पार्टी के खिलाफ विभिन्न प्रकार की बातें कहीं गईं। आर जी कर की घटना की लेकर ममता बनर्जी और राज्य सरकार की बदनामी की गई। इसके अलावा और भी कई विषयों पर भाजपा समेत अन्य विपक्षी नेताओं द्वारा ममता बनर्जी और पार्टी तथा राज्य सरकार के खिलाफ जहर उगला गया लेकिन यह बड़े आश्चर्य की बात है कि उनकी अनुपस्थिति में किसी टीएमसी नेता या पदाधिकारी ने उसका विरोध नहीं किया। उन्होंने कहा कि वह अपने व्यक्तिगत कारणों से बाहर गए हुए थे लेकिन जब भाजपा समेत अन्य विपक्षी पार्टियों के नेताओं द्वारा ममता बनर्जी और राज्य सरकार के खिलाफ जहर उगला जा रहा था तो किसी भी टीएमसी नेता या पदाधिकारी द्वारा उसका विरोध नहीं किया गया उन्होंने कहा कि आज टीएमसी में चाहे वह बड़े से बड़ा नेता हो या संगठन का कार्यकर्ता हो वह इस जगह पर सिर्फ ममता बनर्जी की वजह से पहुंचा है ऐसे में सबका यह दायित्व बनता है कि अगर विपक्षी पार्टी ममता बनर्जी और राज्य सरकार के खिलाफ बयान बाजी करते हैं तो उसका विरोध किया जाए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ममता बनर्जी के नेतृत्व में कई जनकल्याणकारी परियोजनाएं चलाई जा रही है लेकिन उन परियोजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा रही इसके लिए तृणमूल स्तर के संगठन से जुड़े लोग जिम्मेदार हैं दासु ने कहा कि उनकी बातें हो सकता है कुछ लोगों को बुरी लगे लेकिन वह हमेशा सच बोलते हैं और आज भी वह टीएमसी कार्यकर्ताओं को और जमीनी स्तर के नेताओं को आईना दिखाने के लिए यह बोल रहे हैं उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है की ब्लॉक लेवल पर यहां तक की जिला लेवल पर भी संगठन में जो सक्रियता देखी जानी चाहिए वह नहीं देखी जा रही है उन्होंने कहा कि जब वह लोग जमीनी स्तर की राजनीति किया करते थे तब महीने में चार बैठक किया करते थे जिससे कि लोगों के साथ जनसंपर्क बन सके लेकिन आज वैसा नहीं हो रहा है उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि आज तृणमूल कांग्रेस के जमीनी स्तर के नेता कहीं ना कहीं सुस्त पड़ते जा रहे हैं। दासु ने कहा कि बंगाल की जनता ने पिछले तीन बार ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी को आशीर्वाद दिया है और उनको पूरा भरोसा है कि 2026 में भी बंगाल की जनता टीएमसी को दो तिहाई बहुमत देगी लेकिन इसके लिए जमीनी स्तर के नेताओं को लोगों के साथ संपर्क बनाकर रखना होगा उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी ने कई बाधाएं पर की है 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा द्वारा काफी सक्रियता दिखाई गई थी लेकिन फिर भी बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी पर ही भरोसा जताया अब यह टीएमसी के हर एक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि लोगों के उस भरोसे पर खरा उतरा जाए और इसके लिए जमीनी स्तर पर टीएमसी के हर एक नेता कार्यकर्ता पदाधिकारी को अपनी सक्रियता बढ़ानी होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page