विधायक विधान उपाध्याय ने जेमारी ग्राम पंचायत में विभिन्न कार्यों का किया उद्घाटन:
1 min read
बाराबनी :आज बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के जेमारी ग्राम पंचायत में विधायक तथा मेयर विधान उपाध्याय ने कई सब मर्सिबल पंप और रास्तों का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ स्थानीय पंचायत अधिकारी और निवासी उपस्थित थे। इस संदर्भ में विधान उपाध्याय ने कहा कि आज कई सब मर्सिबल पंप और रास्तों का उद्घाटन किया गया। यह सभी बहुत जरूरी थे जिनका उद्घाटन हुआ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की परियोजना घर घर पानी पर भी काम चल रहा है लेकिन जब वह पूरी तरह से शुरू नहीं होती तब तक सब मर्सिबल पंप से लोगों को राहत मिलेगी।












