shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

कल्चरल एंड लिटरेरी फोरम ऑफ़ बंगाल की तरफ से आसनसोल में होगा फिल्म फेस्टिवल का आयोजन:

1 min read

आसनसोल :कल्चरल एंड लिटरेरी फोरम ऑफ़ बंगाल के आसनसोल शाखा की तरफ से आगामी 4 फरवरी से 7 फरवरी तक आसनसोल में आसनसोल सांस्कृतिक उत्सव 2025 का आयोजन किया जाएगा इसे लेकर आज इस संस्था से जुड़े जितेंद्र तिवारी ने अपने गोधूलि स्थित आवासीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया उन्होंने बताया कि आगामी 4 फरवरी से 7 फरवरी तक आसनसोल में सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया जाएगा उन्होंने कहा कि पहले आसनसोल में फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाता था लेकिन पिछले कुछ समय से फिल्म फेस्टिवल का आयोजन बंद है फिर से फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा और कुछ चुनिंदा फिल्में डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्में दिखाई जाएंगी उन्होंने बताया कि आसनसोल में भी ऐसे कई लोग हैं जो शॉर्ट फिल्में बनाते हैं उनकी चुनिंदा शॉर्ट फिल्मों को भी इस फिल्म फेस्टिवल में जगह दी जाएगी ताकि यहां की प्रतिभा को एक मंच प्रदान किया जा सके इसके अलावा यहां पर कविता रेसिटेशन पेंटिंग भी पेश की जाएगी और इन विभागों में यहां की प्रतिभा को भी एक मंच प्रदान करने की कोशिश की जाएगी जितेंद्र तिवारी ने कहा कि पूरे देश में फिल्म फेस्टिवल्स का आयोजन किया जाता है आसनसोल में भी पहले इसका आयोजन किया जाता था लेकिन पिछले कुछ समय से इसका आयोजन बंद है फिर से फिल्म फेस्टिवल के माध्यम से यहां के लोगों को चुनिंदा फिल्मों से अवगत कराने के लिए इसका आयोजन किया जा रहा है जितेंद्र तिवारी ने कहा कि यह आयोजन आसनसोल में कहां होगा इसके बारे में अंतिम फैसला नहीं लिया गया है लेकिन वह चाहेंगे कि यह आयोजन रविंद्र भवन में किया जाए रविंद्र भवन में इसके आयोजन के लिए बातचीत चल रही है और उनको पूरा भरोसा है कि उनको रविंद्र भवन में यह आयोजन करने के लिए जगह मिलेगी जितेंद्र तिवारी ने कहा कि अगर रविंद्र भवन का प्रबंध नहीं भी हो पाता लेकिन फिर भी आसनसोल में चार से 7 फरवरी तक सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन जरूर होगा उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा बाबुल सुप्रियो सहित सभी कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा उन्होंने कहा कि इस आमंत्रण में कौन किस पार्टी से जुड़ा हुआ है यह देखा नहीं जाएगा शत्रुघ्न सिन्हा एक सांसद होने से पहले एक महान फिल्म अभिनेता है बाबुल सुप्रियो एक बेहतरीन गायक हैं ऐसे लोगों का इस फेस्टिवल से जुड़ना आवश्यक है और उन्हें जरूर आमंत्रित किया जाएगा इसके अलावा और भी ऐसे कई कलाकार इस फिल्म फेस्टिवल में आएंगे जो विभिन्न राजनीतिक आदर्श से जुड़े हो सकते हैं लेकिन उनकी पहली पहचान कलाकार के रूप में है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page