पश्चिम वर्धमान जिला शासक ने लिया अंडाल ब्लाक में दुआरे सरकार परियोजना का जायजा:
1 min read
आसनसोल नगर निगम के चुनाव संपन्न होते ही आज से दुआरे सरकार परियोजना की फिर से शुरूआत हो गईं । आज पश्चिम वर्धमान जिला शासक एस अरूण प्रसाद ने अंडाल ब्लॉक के दक्षिण खंड ग्राम पंचायत में इस परियोजना का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ एडीएम भी मौजूद थे। इस दौरान जिला शासक ने दुआरें सरकार परियोजना के तहत स्वास्थ्य साथी लक्ष्मी भंडार सहित राज्य सरकार की तरफ से मिलने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है या नहीं इसका निरीक्षण किया। किसी को कोई समस्या होने पर जिला शासक ने खुद उस समस्या का निराकरण किया












