shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

रानीगंज में सीआरपीएफ कांस्टेबल के घर पर चोरी नगद और आभूषण गायब:

1 min read

रानीगंज :कल रात रानीगंज के 35 नंबर वार्ड अंतर्गत पानी टंकी झांटी डंगाल के पास एक घर को अपराधियों द्वारा निशाना बनाया गया और सोने चांदी के गहने 17 हजार रुपए नगद तथा और भी कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घर सीआरपीएफ कांस्टेबल सैयद इम्तियाज हुसैन का है। वह अपने परिवार के साथ अजमेर गए हुए हैं । पिछले 24 तारीख से उनके घर पर ताला लगा हुआ है। हालाकि उनके घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं जिनका लिंक सैयद इम्तियाज हुसैन को उनके मोबाइल पर मिलता रहता है। कल रात एक बजे तक उनको अजमेर में रानीगंज में स्थित अपने घर का फुटेज दिखा लेकिन उसके बाद उन्हें फुटेज नहीं दिखा। उन्हें समझ आ गया कि कोई घटना घटी है। उन्होंने अजमेर से ही रानीगंज में रहने वाले उनके साले को फोन किया तो वह आज सुबह आए और देखा कि उनके जीजाजी के घर पर चोरी हो गई है। तुरंत पुलिस को खबर दी गई। पुलिस की टीम ने आकर मामले को जांच शुरू की। इस बारे में सैयद इम्तियाज हुसैन के साले अज़हर उल इस्लाम ने कहा कि वह जब आज सुबह उनके जीजाजी के घर आए तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था अलमारी के ताले टूटे हुए थे और सीसीटीवी कैमरे के तार बिखरे पड़े थे।

उन्होंने बताया कि सोने चांदी के आभूषण 17 हजार रुपए नगद दो एंड्राइड मोबाइल तथा और भी कीमती सामान की चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस को खबर दी गई है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page