shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आदिवासियों के सबसे बड़े त्यौहार बांधना पर आर्थिक अनुदान का अनुरोध लेकर आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने की मेयर से मुलाकात:

1 min read

आसनसोल :बहुत जल्द आदिवासी समाज का सबसे बड़ा त्यौहार बांधना त्यौहार मनाया जाएगा इसे लेकर आज आदिवासी समाज की तरफ से एक प्रतिनिधि मंडल ने मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की और उनसे अनुरोध किया कि जिस तरह से राज्य सरकार द्वारा दुर्गा पूजा के आयोजन में अनुदान दिया जाता है उसी प्रकार आदिवासियों के इस सबसे बड़े त्यौहार के लिए भी आर्थिक अनुदान का प्रबंध किया जाए इसे लेकर आज उन्होंने मेयर से गुहार लगाई इस बारे में मेयर से बातचीत के उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों की तरफ से मोतीलाल सोरेन ने बताया कि आज बांधना उत्सव के आयोजन में राज्य सरकार द्वारा आदिवासियों को आर्थिक अनुदान दिए जाने के मुद्दे पर मेयर से बातचीत हुई मेयर ने कहा कि नगर निगम की तरफ से इस त्यौहार के आयोजन को लेकर हर प्रकार की सेवा दी जाएगी चाहे वह बिजली पानी साफ सफाई हो हर प्रकार की सहूलियत आसनसोल नगर निगम की तरफ से दी जाएगी लेकिन आर्थिक अनुदान का मुद्दा राज्य सरकार के ऊपर निर्भर है इसके लिए आदिवासी समाज को मुख्यमंत्री के पास आवेदन करना होगा। इसे लेकर जब हमने आसनसोल नगर निगम के बोरो चेयरमैन उत्पल सिन्हा से बात की तो उन्होंने कहा कि आज आदिवासी समाज की तरफ से एक प्रतिनिधिमंडल आया था जिसमें मोतीलाल सोरेन पूर्व काउंसलर नरेंद्र नाथ मुर्मू सहित विभिन्न आदिवासी समाज के मुखिया उपस्थित थे उन्होंने उनके सबसे बड़े त्यौहार बांधना के दौरान आर्थिक सहयोग का अनुरोध किया इसे लेकर आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों को बताया गया कि यह राज्य सरकार का विषय है और मेयर और नगर निगम के कमिश्नर ने पहले ही राज्य सरकार को आवेदन किया है कि बांधना त्यौहार के लिए अगर आदिवासी समाज को आर्थिक अनुदान दिया जा सके तो इसका प्रबंध किया जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page