टीएमसी की तरफ से आसनसोल में अमित शाह द्वारा बाबा साहब अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के खिलाफ निकाली गई विरोध रैली:
1 min read
आसनसोल :अमित शाह पर देश के संविधान रचयिता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाते हुए आज टीएमसी की तरफ से राहा लेन स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय से एक विरोध रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व डेप्युटी मेयर अभिजीत घटक एम एम आई सी गुरुदास चैटर्जी कर रहे थे। इनके अलावा यहां बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी वरिष्ठ टीएमसी नेता और निगम के कानूनी सलाहकार रबीउल इस्लाम सम्पा दां डाक्टर जिशान इलाही आकाश मुखर्जी सहित और भी तमाम टीएमसी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे। इस दौरान अमित शाह द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणीयों का विरोध किया गया यह रैली राहा लेन टीएमसी पार्टी कार्यालय से निकलकर हटन रोड मोड तक गई यहां पर एक विरोध सभा का आयोजन किया गया इसके साथ ही यहां अमित शाह का पुतला भी जलाया गया। इस दौरान अभिजीत घटक ने कहा कि जिस तरह से अमित शाह ने देश के संविधान रचयिता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है उसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि जिन अबेडकर की वजह से हमको हमारा संविधान मिला उनका अमित शाह ने राज्य सभा में खड़े होकर अपमानित किया। इसके बाद अमित शाह को मंत्री मंडल में रहनेसी का कोई अधिकार नहीं है। वहीं रविउल इस्लाम ने भी अमित शाह पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जिन अंबेडकर को पूरा विश्व सम्मान करता है उनको अमित शाह ने राज्य सभा में खड़े होकर अपमानित किया। उन्होंने कहा कि टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने साफ कहा है कि जब तक अमित शाह अपने पद से इस्तीफा टीएमसी का आंदोलन जारी रहेगा












