कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जमीन माफियाओं के उत्पात के खिलाफ कांग्रेस का बीएलआरओ दफ्तर के सामने प्रदर्शन :
1 min read
आसनसोल : कुल्टी ब्लॉक कांग्रेस की तरफ से आज कुल्टी के बीएलआरओ दफ्तर के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया इस मौके पर यहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए संगठन के अध्यक्ष सुकांतो दास से बात की तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरफ से लगातार इस क्षेत्र में भू माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाई जा रही है इसी कड़ी में आज भी विरोध प्रदर्शन किया गया उनका कहना है कि कांग्रेस की मांग है कि इस क्षेत्र में जमीन माफियाओं द्वारा जिस तरह से जमीनों पर अवैध कब्जा किया जा रहा है उसके खिलाफ बीएलआरओ दफ्तर को कड़ी कार्रवाई करनी होगी ताकि मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार सरकारी वेस्टेड जमीन पर गरीब जरूरतमंद लोगों का मालिकाना हक हो सके जिससे उनको आवास योजना में घर मिल सके। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जमीन माफियाओं द्वारा सरकारी जमीनों तक पर भी अवैध रूप से कब्जा कर लिया जा रहा है जिससे गरीब लोग वंचित हो रहे हैं उन्होंने कहा कि जब तबस्सुम आरा आसनसोल नगर निगम की डिप्टी मेयर थी तब यहां पर दमकल कार्यालय बनाने के बाद कही गई थी लेकिन कोरोना की वजह से कार्य को स्थगित करना पड़ा लेकिन उसके बाद जब फिर से इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हुआ तो देखा गया की जमीन पर अवैध कब्जा हो गया है उन्होंने आरोप लगाया कि यहां पर एक दलाल चक्र है इन पर कार्रवाई नहीं होती और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा नहीं हटाया जाता और जमीन माफिया और जो इन अवैध गतिविधियों से जुड़े हुए हैं उन पर कानूनी कार्रवाई नहीं होती कांग्रेस का यह आंदोलन जारी रहेगा












