बुधवार से खुलेंगे प्राथमिक स्कूल:
1 min read
अगले बुधवार से प्राथमिक विद्यालय भी खुल जाएंगे। एक से लेकर सातवीं कक्षा तक पठन पाठन शुरु किया जाएगा। राज्य स्कूल शिक्षा दफ़्तर द्वारा ज़ारी निर्देशिका में इसकी जनकारी दी गई है। इस निर्देशिका में हर प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों को कल से ही स्कूल में आने की हिदायत दी गई है। हर जिले में एडीएम को नोडल अधिकारी बनाया गया है जो स्कूल को चलाने को लेकर हर प्रकार की समस्याओं का मुकाबला करेंगे। स्कूल शुरु होने से आधा घंटा पहले स्कूल आना होगा। राज्य स्कूल में दफ़्तर की तरफ से हर स्कूल को कोरोना को लेकर कई निर्देश दिए गए हैं












