रविवार सुबह शिल्पांचल पर छाया घना कोहरा चाय की चुस्की लेकर ठंड से राहत पाने की कोशिश में लगे लोग:
1 min read
आसनसोल :आज सुबह से ही आसनसोल शिल्पांचल में कोहरा छाया रहा। उसके साथ ही अन्य दिनों की तुलना में आज सुबह ठंड का भी एहसास ज्यादा हुआ। रविवार होने के कारण बहुत बड़ी संख्या में लोग और खासकर बच्चे अपने अपने घरों में ही रहे लेकिन जिनको जरूरी काम से निकलना पड़ा उन्होंने स्वेटर जैकेट मफलर टोपी पहनकर ठंड को दूर भगाने का प्रयास किया। इसपर भी जब उनको सफलता नहीं मिली तो सुबह से ही चाय की दुकानों पर भरी भीड़ देखी गई जो चाय की चुस्की लेते हुए ठंड से बचने की कोशिश करते दिखे। वहीं कोहरे की वजह से वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही थी इस कारण सूरज निकलने के बाद भी वाहन चालक अपने वाहनों की बत्ती जलाकर गाड़ी चला रहे थे












