रामधनी मोड़ स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया कार्यालय में मनाया गया 114वा स्थापना दिवस:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल के रामधनी मोड़ इलाके में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया में 114वां स्थापना दिवस मनाया गया । इस मौके पर यहां आसनसोल रामकृष्ण मिशन के महाराज स्वामी सौमात्मांनंद जी महाराज सचिन राय आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव विनोद गुप्ता अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल सतपाल सिंह कीर पिंकी बैंक की सीनियर मैनेजर श्रद्धांजलि ओझा सहित इस बैंक के तमाम अधिकारी उपस्थित थे।

सभी विशिष्ट अतिथियों ने सेंट्रेल बैंक के संस्थापक की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर बैंक की सीनियर मैनेजर श्रद्धांजलि ओझा ने कहा कि पिछले 114 सालों से सेंट्रल बैंक लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। इस ब्रांच में भी बैंक के सभी अधिकारी और कर्मचारी लोगों की सेवा करना चाहते हैं और उसी लक्ष्य को सामने रखकर काम करते है। उन्होंने सभी को आने वाले नए साल की बधाई दी और बैंक से जुड़े सभी ग्राहकों को आश्वस्त किया कि वह पीछले सालों की तरह आने वाले दिनों में भी सेंट्रल बैंक लोगों के भरोसे पर इसी तरह से खरे उतरते रहेंगे ।


वहीं आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव विनोद गुप्ता ने कहा कि सेंट्रल बैंक पिछले 114 सालों से लोगों की सेवा करते आ रहा है। इसकी एकमात्र वजह है कि सेंट्रल बैंक से जुड़ा हर व्यक्ति अपने ग्राहकों को अपने वृहत परिवार का हिस्सा मानते हैं । उन्होंने रामधनी मोड़ ब्रांच से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने भी इस बात का भरोसा जताया कि आने वाले समय में भी सेंट्रल बैंक इसी तरह से लोगों के भरोसे पर खरा उतरते रहेंगे।













