दुर्गापुर के सृजनी पेक्षागृह में “सिनर्जी” का आयोजन किया गया:
1 min read
दुर्गापुर :दुर्गापुर के सृजनी ऑडिटोरियम में आज पूर्वी और पश्चिम बर्दवान जिले के व्यापारियों के साथ राज्य सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों की एक बैठक हुई यहां पर दोनों जिलों के व्यापारियों ने राज्य सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों के सामने अपनी समस्याओं को सीधे तौर पर रखा इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी समस्याओं के समाधान के उपाय बताए और राज्य सरकार द्वारा व्यापारियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की इस मौके पर यहां इस विभाग के मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती पूर्व और पश्चिम बर्दवान जिलों के जिला शासक छोटे और मध्यम उद्योगों के प्रभारी अधिकारी बीएनपी अध्यक्ष आनंदित मुखोपाध्याय आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन कवि दत्ता के अलावा विभिन्न बैंकों के अधिकारी उपस्थित थे इस मौके पर व्यापारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखी छोटे और मध्यम उद्योग के मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा के अनुसार इस तरह के आयोजनों से व्यापारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच सीधा संवाद होता है जिससे कि व्यापार को फायदा पहुंचता है।












