रूपनारायणपुर में एक व्यापारी की पिटाई से अन्य व्यापारियों में रोष:
1 min read
सालानपुर :सालानपुर थाने के रूपनारायणपुर के एक व्यवसायी को रविवार की रात तीन मोटरसाइकिल सवारों ने उस वक्त पीटा जब वह अपनी दुकान बंद कर रहे थे. पिटाई से अनुप माजी नामक व्यवसायी घायल हो गये। पिटाई से घायल होने के बाद व्यवसायी को स्थानीय पिथाईकेरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया. बाद में घटना की सूचना रूपनारायणपुर थाने को दी गयी. सोमवार की सुबह रूपनारायणपुर बाजार के व्यापारी इस घटना के विरोध में रूपनारायणपुर फांड़ि पर एकत्रित हुए। व्यापारियों की मांग है कि पुलिस घटना की जांच करे और दोषियों को गिरफ्तार करे. हालांकि, घायल व्यापारी ने कहा कि एक ग्राहक के पैसे मांगने से विवाद हुआ था. इसके बाद वह व्यक्ति मोटरसाइकिल पर दो और लोगों को लेकर आया और उसकी पिटाई कर दी।












