कल होगी आसनसोल नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना प्रशासन की तरफ से सारी तैयारी पूरी:
1 min read
कल सुबह 8 बजे से आसनसोल नगर निगम चुनाव के लिए मत गणना शुरु होगी। मत गणना अधिकारी अनीज चक्रवर्ती ने बताया कि सात हालों में 53 टेबलों में सभी 106 वार्डों के लिए गणना की जाएगी। पहले और दूसरे चरणों में कुल 106 वार्डों के लिए मतगणना होगी। एक ही काउंटर से एक वार्ड के सभी ईवीएम की गणना होगी। गणना के दौरान हर वार्ड के लिए हर काउंटर पर एक काउंटिंग सुपरवाइजर और एक काउंटिंग असिस्टेंट रहेंगे । हर एक वार्ड के सभी दलों के प्रत्याशी या उनके एजेंट रहेंगे। सात हाल के हर एक हाल में हाल इंचार्ज दो या तीन एएमआरओ के अलावा आईटी सेल के अधिकारी भी रहेगें । उम्मीद है कि चार या साढ़े चार बजे तक सभी 106 वार्डों के नतीजे आ जाएंगे। उन्होंने बताया अनुमान के मुताबिक 20 से 22 राउंडों में गणना संपन्न हो जाएगी। कल आसनसोल नगर निगम चुनाव में 73.19% मतदान हुआ था। कोसी के लिए भी वैध परिचय पत्र जरूरी रहेगा। पुलिस की तरफ़ तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रखी जाएगी












