shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

रानीगंज मास्टर प्लान और पीएचई के अवैध कनेक्शन को लेकर जिला शासक दफ्तर में आयोजित उच्च स्तरीय प्रशासनिक बैठक:

1 min read

आसनसोल :कोयलांचल में रानीगंज मास्टर प्लान के तहत भु धसान प्रभावित इलाकों के लोगों को पुनर्वास देने तथा पीएचई के पानी के पाइपलाइन से अवैध रूप से कनेक्शन लेने के मुद्दों को लेकर आज पश्चिम बर्धमान जिला शासक कार्यालय में एक उच्च स्तरीय प्रशासनिक बैठक हुई इस बैठक में पश्चिम वर्धमान जिला शासक एस पोन्नाबलम मंत्री मलय घटक आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन कवि दत्ता जमुरिया के विधायक हरे राम सिंह पश्चिम बर्धमान ज़िला परिषद सभाधिपति विश्वनाथ बावड़ी के अलावा जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे यहां पर विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई विशेष कर धसान प्रभावित इलाके के लोगों को किस तरह से पुनर्वास दिया जा सके इसको लेकर चर्चा हुई इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए पश्चिम बर्धमान जिला शासक एस पोन्नाबलम ने बताया कि आज रानीगंज मास्टर प्लान को लेकर बैठक हुई इस बैठक में धसान प्रभावित क्षेत्र के लोगों को किस तरह से पुनर्वास दिया जाए इस पर चर्चा हुई उन्होंने कहा कि धसान प्रभावित इलाके के लोगों को पुनर्वास देने के लिए जो पैकेज बनाया गया था वह 2009 में बनाया गया था इसलिए वह काफी पुराना हो चुका है नए सिरे से फिर से उस पैकेज को बनाकर राज्य सरकार के संबंधित विभाग को भेजा जाएगा राज्य सरकार उसे कोल इंडिया के सामने पेश करेगा और उस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा वहीं पीएचई के पाइप लाइन से अवैध कलेक्शन के मुद्दे पर भी चर्चा हुई उन्होंने बताया कि जो भी अवैध रूप से कनेक्शन लिए गए हैं उनको काटा जाएगा इसकी शुरुआत भी हो चुकी है और पीएचई को लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए भी कहा गया वहीं जमुरिया के विधायक हरे राम सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से उनके विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पीएचई के अवैध कनेक्शन काटे जा रहे हैं यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि किसी को भी अवैध रूप से पानी का पाइपलाइन लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी वह नियम के मुताबिक पाइपलाइन से कनेक्शन ले जिसकी व्यवस्था सरकार कर देगी इसके साथ ही उन्होंने पुनर्वास के मुद्दे पर बताया कि धसान प्रभावित इलाकों के लोगों को पुनर्वास देने के मुद्दे पर भी बैठक में चर्चा हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page